बड़ी खबर: शादी का झांसा देकर चार साल तक संबंध बनाने का आरोप, तीन दिन के धरने और आत्मदाह की कोशिश के बाद मुकदमा दर्ज

कालसी। 20 नवंबर 2026; नीरज उत्तराखंडी  कोतवाली परिसर में तीन दिन तक चले धरने, हंगामे और आत्मदाह की कोशिश के बाद पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर इमेट निवासी आनंद सिंह और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आनंद सिंह ने शादी का झांसा देकर करीब […]

कालसी। 20 नवंबर 2026; नीरज उत्तराखंडी 

कोतवाली परिसर में तीन दिन तक चले धरने, हंगामे और आत्मदाह की कोशिश के बाद पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर इमेट निवासी आनंद सिंह और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आनंद सिंह ने शादी का झांसा देकर करीब चार साल तक उसके साथ संबंध बनाए और बाद में शादी से मुकर गया।

पीड़िता और उसके परिजन मंगलवार से कालसी कोतवाली परिसर में धरने पर बैठे थे। उनका आरोप था कि शिकायत दिए जाने के बावजूद पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही थी।

बुधवार को मामला उस समय गंभीर हो गया, जब पीड़िता ने कोतवाली परिसर में ज्वलनशील पदार्थ लेकर आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया। इसके बाद उसने पंखे से लटककर जान देने की भी कोशिश की। घटना से कोतवाली परिसर में अफरातफरी मच गई।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि पंचायत और परिवार की सहमति के बावजूद आनंद सिंह शादी करने से मुकर गया। उसने आरोपी के परिवार के कुछ सदस्यों और पुलिसकर्मियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। पीड़िता का कहना है कि महिला आयोग और डीजीपी स्तर तक शिकायत पहुंचाने के बाद भी उसे कार्रवाई के लिए कोतवाली परिसर में धरने पर बैठना पड़ा।

गुरुवार को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, स्वराज मोर्चा अध्यक्ष बॉबी पवार, भाजपा नेता कमलेश भट्ट, प्रदीप वर्मा, दौलत कुंवर, राकेश उत्तराखंडी, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख रितेश असवाल, पूर्व प्रमुख मठोर सिंह और नीलम समेत कई ग्रामीण व स्थानीय जनप्रतिनिधि कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस से पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई की मांग की।

इसके बाद पुलिस ने आनंद सिंह और उसके परिजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। थाना प्रभारी विवेक राठी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

मुख्य बिंदु:

पीड़िता ने करीब चार साल तक शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप लगाया।

मंगलवार से कोतवाली परिसर में धरना चल रहा था।

बुधवार को आत्मदाह और पंखे से लटककर जान देने का प्रयास किया गया।

गुरुवार को स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने आनंद सिंह और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

Also Read This

पंचकर्म सहायकों के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 25 अभ्यर्थियों का चयन

50 पंचकर्म सहायकों ने लिया भाग, चार प्रतिष्ठित आयुर्वेद चिकित्सालयों एवं वेलनेस केंद्रों ने की प्रतिभागिता!भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड द्वारा प्रदेश में पंजीकृत...

बड़ी खबर: हरक सिंह रावत पर 17 धराओं में असम में मुकदमा;बढ़ी मुश्किलें

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। असम की...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts