देहरादून में CBI का बड़ा एक्शन: 9 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में बैंक मैनेजर समेत 3 गिरफ्तार

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की एंटी करप्शन ब्रांच ने रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने बैंक ऑफ बड़ौदा की इंदिरा नगर शाखा के ब्रांच मैनेजर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि 1.80 करोड़ रुपये का लोन स्वीकृत कराने और उसका भुगतान […]

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की एंटी करप्शन ब्रांच ने रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने बैंक ऑफ बड़ौदा की इंदिरा नगर शाखा के ब्रांच मैनेजर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
आरोप है कि 1.80 करोड़ रुपये का लोन स्वीकृत कराने और उसका भुगतान करवाने के बदले शिकायतकर्ता से 9 लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। सीबीआई ने ट्रैप कार्रवाई के दौरान एक डायरेक्ट सेलिंग एजेंट (DSA) को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया।

1.80 करोड़ के लोन के बदले मांगी 9 लाख की रिश्वत

सीबीआई से मिली जानकारी के अनुसार, क्लेमेंटटाउन निवासी एक व्यक्ति ने बैंक ऑफ बड़ौदा की इंदिरा नगर शाखा में अपनी संपत्ति के एवज में 1.80 करोड़ रुपये के लोन के लिए आवेदन किया था।

आरोप है कि लोन स्वीकृत कराने और उसकी धनराशि वितरित कराने के बदले बैंक मैनेजर प्रेम रंजन और तीन निजी व्यक्तियों ने रिश्वत की मांग की। ये निजी व्यक्ति डायरेक्ट सेलिंग एजेंट (DSA) के रूप में काम कर रहे थे।

शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने लोन की कुल राशि का 5 प्रतिशत यानी 9 लाख रुपये रिश्वत के तौर पर मांगे थे।

पहले ही ले चुके थे 2.50 लाख रुपये

शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी उससे पहले ही 2.50 लाख रुपये नकद ले चुके थे। इसके बाद शेष 6.50 लाख रुपये देने का दबाव बनाया जा रहा था।

आरोपियों के निर्देश पर शिकायतकर्ता ने 3.80 लाख और 2.20 लाख रुपये के दो बिना तारीख वाले चेक दिए। इसके अलावा 50 हजार रुपये नकद देने की बात भी तय हुई थी।

CBI ने 50 हजार की रिश्वत लेते DSA को दबोचा

मामले में सीबीआई ने 18 नवंबर की देर शाम ट्रैप कार्रवाई की। इस दौरान डायरेक्ट सेलिंग एजेंट नरेंद्र आर्य को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया गया।

इसके बाद मामले में कथित संलिप्तता के आधार पर बैंक ऑफ बड़ौदा की इंदिरा नगर शाखा के ब्रांच मैनेजर प्रेम रंजन और एक अन्य DSA नीरज राय को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इस तरह सीबीआई ने कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी, दस्तावेज और नकदी बरामद

सीबीआई ने गिरफ्तार आरोपियों के आवासों पर भी तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आपत्तिजनक दस्तावेज और नकदी बरामद होने की जानकारी सामने आई है।

तीनों आरोपियों को 19 नवंबर को न्यायालय में पेश किया गया। फिलहाल सीबीआई मामले की आगे की जांच कर रही है। जांच एजेंसी की कार्रवाई के बाद बैंकिंग व्यवस्था में कथित रिश्वतखोरी का यह मामला चर्चा में आ गया है।

Also Read This

बड़ी खबर : खुशाल सिंह अधिकारी को हाईकोर्ट से राहत, पूरन फर्त्याल की याचिका खारिज

लोहाघाट विधानसभा सीट से जुड़े चार साल पुराने चुनावी विवाद पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी को बड़ी...

ब्रेकिंग : सोने के भाव में गिरावट, चांदी में मामूली तेजी; जानिए आज का हाल 

Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में गुरुवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के भाव में गिरावट...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts