पंचकर्म सहायकों के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 25 अभ्यर्थियों का चयन

50 पंचकर्म सहायकों ने लिया भाग, चार प्रतिष्ठित आयुर्वेद चिकित्सालयों एवं वेलनेस केंद्रों ने की प्रतिभागिता! भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड द्वारा प्रदेश में पंजीकृत पंचकर्म सहायकों को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 19 नवंबर 2026 को भारतीय चिकित्सा परिषद के कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार […]

  • 50 पंचकर्म सहायकों ने लिया भाग, चार प्रतिष्ठित आयुर्वेद चिकित्सालयों एवं वेलनेस केंद्रों ने की प्रतिभागिता!

भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड द्वारा प्रदेश में पंजीकृत पंचकर्म सहायकों को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 19 नवंबर 2026 को भारतीय चिकित्सा परिषद के कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में 50 पंजीकृत पंचकर्म सहायकों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 25 अभ्यर्थियों को विभिन्न संस्थानों में रोजगार हेतु चयनित किया गया।

इस रोजगार मेले में चार प्रतिष्ठित आयुर्वेद चिकित्सालयों एवं वेलनेस केंद्रों ने प्रतिभाग किया। इनमें वृंदावन आयुर्वेद चिकित्सालय, हिमाचल प्रदेश; पतंजलि वेलनेस योगग्राम, हरिद्वार; पतंजलि वेलनेस फेस-2, हरिद्वार तथा बीहाइव आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, देहरादून शामिल रहे। इन संस्थानों के प्रतिनिधियों द्वारा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार एवं योग्यता के आधार पर चयन किया गया।

कार्यक्रम में भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. जे. एन. नौटियाल, रजिस्ट्रार श्रीमती नर्वदा गुसाईं, बोर्ड सदस्य डॉ. हर्ष धामी, डॉ. महेंद्र सिंह राणा एवं डॉ. सुनील आर्य तथा सहायक रजिस्ट्रार श्री संदीप सेमवाल उपस्थित रहे।

इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष डॉ. जे. एन. नौटियाल तथा रजिस्ट्रार श्रीमती नर्वदा गुसाईं ने कहा कि भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड का उद्देश्य केवल पंजीकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि पंजीकृत एवं प्रशिक्षित सहायकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना भी परिषद की प्राथमिकता है। इस प्रकार के रोजगार मेलों से प्रशिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में कार्य करने का अवसर मिलेगा तथा आयुर्वेद एवं पंचकर्म चिकित्सा सेवाओं को भी नई दिशा मिलेगी।

परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी प्रदेश के पंजीकृत आयुष सहायकों के लिए रोजगारपरक कार्यक्रमों एवं रोजगार मेलों का आयोजन किया जाता रहेगा, जिससे युवाओं को स्वरोजगार एवं निजी क्षेत्र में रोजगार के अधिकाधिक अवसर प्राप्त हो सकें।

रोजगार मेले के सफल आयोजन पर परिषद द्वारा प्रतिभागी संस्थानों के प्रतिनिधियों एवं सभी अभ्यर्थियों का आभार व्यक्त किया गया।

Also Read This

बड़ी खबर: हरक सिंह रावत पर 17 धराओं में असम में मुकदमा;बढ़ी मुश्किलें

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। असम की...

देहरादून में CBI का बड़ा एक्शन: 9 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में बैंक मैनेजर समेत 3 गिरफ्तार

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की एंटी करप्शन ब्रांच ने रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts