रिपोर्ट – सुशील खत्री
पर्वतारोही एवरेस्ट विजेता द्वारा खोजी गई यह चित्रकारी भूनिगांव, मढ़ सिलोली, पिथौरागढ़ मुख्यालय की पहली ऐतिहासिक ख़ोज है।
मनीष कसनियाल द्वारा यह भी बताया गया कि यह भूनिगाव के शैल चित्र लखुडियार व बेरीनाग की मानव चित्रकारी के समरूप प्रतीत होते हैं।
मनीष द्वारा बताया गया कि इस शैलचित्र में अर्ध चंद्र, त्रिशूल व कुछ धुंधले मानव जैसे आकृति, सुलटी तिरछी, लेहरदार रेखाएं , , वृत्त एवं खगोलीय प्रतीत होती हैं, इसी के 100 मीटर के परिधि के भीतर 2 कपमर्क्स की प्राप्ति हुई है।
भूनिगांव निवासी बसंती देवी द्वारा इस जगह के यहां होनी की बात मनीष को बताई थी। प्रथम निरीक्षण में राजू पुनेडा मौजूद रहे।
डॉ प्रेमलता पंत प्राचार्य नारायण नगर महाविद्यालय
व डॉ गिरीश पंत प्राचार्य मुवानी महाविद्यालय द्वारा मनीष कसनियाल के साथ स्थलीय सर्वेक्षण कर इसको प्रागैतिहासिक होने की बात की है।
मनीष द्वारा इस खोज की सराहना करते हुए मनीष को ऐसे बड़े खोज के लिए बधाई देते हुए इस को जिले के लिए बड़ी उपलब्धि माना है।
मनीष कसनियाल द्वारा इतिहासकारों, पुरातत्वविदो, भूविज्ञान संस्थान से अनुरोध करते हुए इस की बेहतर पुष्टि करने का अनुरोध किया हैं।





