दो गाड़ियों की भिड़ंत के बाद बवाल, नशे में धुत युवकों पर मारपीट का आरोप; हिरासत में 6 लोग

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के ज्यूलिकोट में दो गाड़ियों की टक्कर के बाद जोरदार मारपीट। घायलों को अस्पताल और आरोपियों को पुलिस नैनीताल कोतवाली ले आई। नैनीताल से हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में ज्यूलिकोट से आगे आमपड़ाव नामक स्थल में एक हादसा हो गया। नैनीताल की तरफ से जा रही फॉक्स वैगन की पोलो गाड़ी […]

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-

ऊत्तराखण्ड के ज्यूलिकोट में दो गाड़ियों की टक्कर के बाद जोरदार मारपीट। घायलों को अस्पताल और आरोपियों को पुलिस नैनीताल कोतवाली ले आई।

नैनीताल से हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में ज्यूलिकोट से आगे आमपड़ाव नामक स्थल में एक हादसा हो गया। नैनीताल की तरफ से जा रही फॉक्स वैगन की पोलो गाड़ी और हल्द्वानी की तरफ से आ रही आल्टो टैक्सी में भिड़ंत हो गई।

गिरीश भट्ट ने बताया कि उनकी टैक्सी यूनियन की आल्टो गाड़ी हल्द्वानी से नैनीताल की तरफ आ रही थी, जब उनकी गाड़ी से रॉंग साइड आकर एक पोलो गाड़ी टकरा गई और उसे पहाड़ की तरफ धकेल दिया। इस टक्कर से टैक्सी गाड़ी पलट गई और उसमें सवार तीन लोग फंसकर घायल हो गए। इसके बाद पोलो गाड़ी में सवार नशे में चूर सवारों ने गाली गलौच और मारपीट शुरू कर दी। रास्ते में जाम लग गया।

इस दौरान ज्यूलिकोट के प्रधान नवल भी वहां पहुँच गए। नवल ने उन्हें सड़क खाली करने को कहा तो नशे में चूर आरोपियों ने उनसे भी अभद्रता कर मारपीट शुरू कर दी। ये देखकर क्षेत्रीय लोगों ने पोलो के चार लोगों को पकड़ लिया।

स्कार्पियो में आए उनके साथी भी वहां पहुँच गए जिसमें से दो लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया है। घायल रौशन, अमित और हिमांशु को बी.ड़ी.पाण्डे अस्पताल लाया गया है। पुलिस आरोपियों को मैडिकल के लिए अस्पताल लाया रही है।

अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर सुनील कुमार ने कहा कि दोपहिया एक्सीडेंट के तीन घायल आए थे, जिन्हें प्राथमिक उपचार देकर डिस्चार्ज कर दिया गया है।

Also Read This

पिथौरागढ़ में मिली प्रागैतिहासिक शैलचित्रों की खोज, मानव सभ्यता के प्राचीन इतिहास से जुड़े मिले संकेत

रिपोर्ट - सुशील खत्रीपर्वतारोही एवरेस्ट विजेता द्वारा खोजी गई यह चित्रकारी भूनिगांव, मढ़ सिलोली, पिथौरागढ़ मुख्यालय की पहली ऐतिहासिक ख़ोज है।मनीष कसनियाल द्वारा यह...

हादसा: गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित कार , एक व्यक्ति की मौत

उत्तरकाशी, 20 नवंबर।नीरज उत्तराखंडी धरासू थाना क्षेत्र में धरासू से रुणवासा के बीच एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts