बड़ी खबर: हरिद्वार में IB के SP पर चालक ने चलाई गोली। माथे के पास से निकली बुलेट; आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के एक वरिष्ठ अधिकारी पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। कनखल थाना क्षेत्र स्थित आईबी के क्षेत्रीय कार्यालय में तैनात एसपी सीपी नौटियाल पर उनके ही चालक ने कथित तौर पर गोली चला दी। बताया जा रहा है कि गोली एसपी के माथे के बेहद […]

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के एक वरिष्ठ अधिकारी पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। कनखल थाना क्षेत्र स्थित आईबी के क्षेत्रीय कार्यालय में तैनात एसपी सीपी नौटियाल पर उनके ही चालक ने कथित तौर पर गोली चला दी।
बताया जा रहा है कि गोली एसपी के माथे के बेहद करीब से निकल गई। घटना के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक, एसपी सीपी नौटियाल और उनके चालक के बीच पिछले कुछ समय से किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। इसी नाराजगी के चलते चालक ने कथित तौर पर एसपी पर फायरिंग कर दी। गोली उनके माथे के पास से निकल गई। घटना के बाद कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विवाद की असली वजह क्या थी और चालक ने किन परिस्थितियों में गोली चलाई। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।

योगी आदित्यनाथ की मां के अंतिम संस्कार के बीच हुई घटना

गौरतलब है कि शनिवार को ही हरिद्वार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिवंगत मां सावित्री देवी का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली से कई मंत्री, विधायक और सांसद समेत बड़ी संख्या में वीवीआईपी हरिद्वार पहुंचे थे।

ऐसे में वीवीआईपी मूवमेंट के बीच आईबी के वरिष्ठ अधिकारी पर फायरिंग की घटना सामने आने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी हलचल मच गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी चालक से पूछताछ के आधार पर घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

Also Read This

आतंक: घास काटते समय महिला पर भालू का हमला, गंभीर घायल

भटवाड़ी/उत्तरकाशी, 21 नवंबर।नीरज उत्तराखंडी भटवाड़ी तहसील क्षेत्र के खराड़ी नामे तोक में शनिवार दोपहर घास काट रही 52 वर्षीय महिला पर अचानक भालू ने हमला...

मां को कंधा देकर भावुक हुए सीएम योगी आदित्यनाथ,छलके आंसू

पंचूर (पौड़ी गढ़वाल): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचकर अपनी...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts