पवाणी में अग्निकांड से तबाही,कई आवासीय भवन जलकर राख।सीएम धामी ने जताया दुःख,देंखे वीडियो

प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का भरोसा, राहत-बचाव कार्य तेज करने के निर्देश मोरी/उत्तरकाशी। नीरज उत्तराखंडी  मोरी तहसील के ग्राम पवाणी में भीषण अग्निकांड से कई आवासीय भवन जलकर नष्ट हो गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हुआ और राहत एवं बचाव कार्यों के लिए अग्निशमन, एसडीआरएफ, पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें […]

  • प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का भरोसा, राहत-बचाव कार्य तेज करने के निर्देश

मोरी/उत्तरकाशी। नीरज उत्तराखंडी 

मोरी तहसील के ग्राम पवाणी में भीषण अग्निकांड से कई आवासीय भवन जलकर नष्ट हो गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हुआ और राहत एवं बचाव कार्यों के लिए अग्निशमन, एसडीआरएफ, पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें मौके के लिए रवाना की गईं।

अग्निकांड की सूचना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने जिला प्रशासन से घटना की जानकारी लेते हुए राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने तथा प्रभावित लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रभावित परिवारों के लिए भोजन, अस्थायी आवास, चिकित्सा सुविधा और आवश्यक राहत सामग्री की तत्काल व्यवस्था करने को कहा है। साथ ही आग से हुए नुकसान का शीघ्र आकलन कर नियमानुसार प्रभावित परिवारों को राहत एवं सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है। सरकार की प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा और प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाना है।

आग लगने के कारण और कुल नुकसान का वास्तविक आकलन प्रशासनिक जांच एवं मौके के सर्वे के बाद ही स्पष्ट होगा।

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे .-

  1. a1f4f652-9225-49cc-aa75-f48342f3853e
  2. 79c326d7-1923-4e21-b3cb-4c0430f8a709
  3. 1800fc76-3072-466f-8dc0-ccca766c26e1

Also Read This

NEET स्कोरकार्ड में 100 अंकों का अंतर! उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय की काउंसलिंग में गड़बड़ी का संदेह, FIR के निर्देश

देहरादून: उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय की नीट (NEET) काउंसलिंग प्रक्रिया में अंकों के कथित हेरफेर का मामला सामने आया है। हरियाणा के फरीदाबाद निवासी एक...

उत्तरकाशी(वीडियो): मोरी के पंवाणी गांव में भीषण अग्निकांड, आवासीय मकानों में लगी आग

पवाणी गांव में आग से मचा हड़कंप, राहत-बचाव के लिए टीमें रवाना मोरी से 55-60 किलोमीटर दूर है घटनास्थल, राजस्व, फायर, एसडीआरएफ और...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts