उत्तराखंड चुनाव 2027: जनवरी के आखिरी हफ्ते में लग सकती है आचार संहिता, मार्च में मतदान की तैयारी!

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर चुनावी हलचल तेज होने लगी है। संभावित चुनावी कार्यक्रम के मुताबिक, प्रदेश में इस बार विधानसभा चुनाव फरवरी के बजाय मार्च के पहले सप्ताह में कराए जा सकते हैं। इसके लिए जनवरी के आखिरी सप्ताह यानी 27 से 30 जनवरी के बीच आचार संहिता लागू होने की संभावना […]

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर चुनावी हलचल तेज होने लगी है। संभावित चुनावी कार्यक्रम के मुताबिक, प्रदेश में इस बार विधानसभा चुनाव फरवरी के बजाय मार्च के पहले सप्ताह में कराए जा सकते हैं। इसके लिए जनवरी के आखिरी सप्ताह यानी 27 से 30 जनवरी के बीच आचार संहिता लागू होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, पांच से दस मार्च के बीच पहले चरण में मतदान कराए जाने का संभावित खाका तैयार होने की चर्चा है।

चुनाव की तारीखों में संभावित बदलाव के पीछे सबसे बड़ी वजह बोर्ड परीक्षाओं को माना जा रहा है। दरअसल, फरवरी और मार्च के दौरान सीबीएसई, आईसीएसई और उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। ऐसे में चुनाव आयोग के सामने परीक्षा और मतदान की व्यवस्था के बीच तालमेल बैठाना बड़ी चुनौती होगी।

बोर्ड परीक्षाओं के चलते मार्च में हो सकता है मतदान

विधानसभा चुनाव संपन्न कराने में सरकारी स्कूलों के भवनों का इस्तेमाल मतदान केंद्रों के रूप में किया जाता है। इसके अलावा बड़ी संख्या में शिक्षक और सरकारी कर्मचारी भी चुनावी ड्यूटी में लगाए जाते हैं। दूसरी ओर, फरवरी से मार्च तक बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन होना है। ऐसे में परीक्षा केंद्रों और शिक्षकों की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए चुनाव कार्यक्रम तैयार किए जाने की संभावना है।

इसी वजह से जनवरी के अंतिम सप्ताह में आचार संहिता लागू करने और मार्च के पहले सप्ताह में मतदान कराने का संभावित कैलेंडर तैयार किए जाने की बात सामने आ रही है। उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से भी 27 से 30 जनवरी के बीच आचार संहिता लागू होने का प्रस्ताव बताया जा रहा है।

हालांकि, चुनाव की तारीखों और आचार संहिता को लेकर अंतिम फैसला निर्वाचन आयोग की आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगा। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में आठ जनवरी को आचार संहिता लागू हुई थी।

यूपी के साथ पहले चरण में हो सकता है उत्तराखंड का चुनाव

संभावित चुनावी कार्यक्रम के अनुसार, इस बार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव तीन चरणों में कराए जाने की तैयारी बताई जा रही है। वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान हुआ था। इस बार मार्च के पहले सप्ताह में प्रस्तावित पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ उत्तराखंड को भी शामिल किए जाने की संभावना है।

उत्तराखंड विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 28 मार्च 2027 को समाप्त हो रहा है। ऐसे में इससे पहले नई विधानसभा के गठन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम को देखते हुए राज्य में जनगणना की प्रक्रिया भी पहले कराए जाने की बात सामने आई है।

अब सबकी निगाहें निर्वाचन आयोग की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं। यदि संभावित कार्यक्रम के मुताबिक चुनाव मार्च के पहले सप्ताह में होते हैं, तो उत्तराखंड में पिछले चुनावों की तुलना में मतदान की तारीख आगे खिसक जाएगी। फिलहाल जनवरी के अंतिम सप्ताह में आचार संहिता और मार्च के पहले सप्ताह में मतदान की संभावनाओं को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चाएं तेज हैं।

Also Read This

बड़ी खबर: कार्मिकों की सूची न देने वाले विभागाध्यक्षों पर मुकदमे की तैयारी, डीएम ने दी चेतावनी

कार्मिकों की सूची न देने वाले विभागाध्यक्षों पर मुकदमे की तैयारी, डीएम ने दिए सख्त निर्देश 23 हजार कार्मिकों की जरूरत, अब तक...

जौलजीबी मेला बवाल: विधायक हरीश धामी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक; याचिका निरस्त

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने धारचूला विधायक हरीश धामी और मनोहर टोलिया की गिरफ्तारी पर रोक और दर्ज मुक़दमे को निरस्त...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts