जौलजीबी मेला बवाल: विधायक हरीश धामी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक; याचिका निरस्त

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने धारचूला विधायक हरीश धामी और मनोहर टोलिया की गिरफ्तारी पर रोक और दर्ज मुक़दमे को निरस्त करने संबंधी याचिका में गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए याचिका को निस्तारित कर दिया है। मामले की सुनवाई के बाद न्यायमूर्ती पंकज पुरोहित की एकलपीठ ने अरनेश कुमार बनाम बिहार राज्य […]

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने धारचूला विधायक हरीश धामी और मनोहर टोलिया की गिरफ्तारी पर रोक और दर्ज मुक़दमे को निरस्त करने संबंधी याचिका में गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए याचिका को निस्तारित कर दिया है।

मामले की सुनवाई के बाद न्यायमूर्ती पंकज पुरोहित की एकलपीठ ने अरनेश कुमार बनाम बिहार राज्य में पारित आदेश के अनुसार उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए याचिका को निस्तारित कर दिया है।

सुनवाई पर याचिकाकर्ताओं की तरफ से कहा गया कि पुलिस ने उनके और कई अन्य लोगों के खिलाफ 15 नंबर को मुकदमा दर्ज किया, जिसमे पुलिस ने उन्हें भारतीय न्याय सहिंता की धारा 35 का नोटिस दिए बिना चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ में उनकी भी गिरफ्तारी हो सकती है। इसलिए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाई जाय और दर्ज मुकदमे को निरस्त किया जाय।

दर्ज मुक़दमे में पुलिस के द्वारा अरमेश कुमार के मामले में दिए गए निर्देशों का अनुपालन नही किया गया। सुप्रीम कोर्ट ने अपने निर्देशों में कहा है कि जिस मामले में सात साल से कम की सजा का प्रावधान है उसमे पुलिस को गिरफ्तारी से पहले भारतीय न्याय सहिंता की धारा 35 का नोटिस दिया जाना आवश्यक है। पुलिस ने यहाँ बिना नोटिस दिए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया जो इस आदेश का उल्लंघ्न है। इसलिए दर्ज मुक़दमे को निरस्त किया जाय और उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाई जाय।

सुनवाई के दौरान सरकार की तरफ से कहा गया कि इनके द्वारा मुख्य मंत्री के कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न करने के साथ साथ पोडियम में तोड़फोड़ की गयी और सम्पति को नुकशान पहुंचाया गया गया।

Also Read This

बड़ी खबर : दूसरे राज्य भी अपना रहे उत्तराखंड का खनन रोकने का तरीका

देहरादून: उत्तराखंड की खनन नीति और खनन गतिविधियों में पारदर्शिता लाने के लिए लागू की गई ई-चेक गेट प्रणाली अब दूसरे राज्यों के लिए...

एक्शन: एक लाख की स्मैक के साथ 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज  

उत्तरकाशी: रिपोर्ट-नीरज उत्तराखंडी उत्तराखंड में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तरकाशी जिले की पुरोला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नौगांव...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts