बिग ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट आज; आंगनबाड़ी मानदेय, गेस्ट टीचर और बैणी-भुली योजना पर बड़े फैसले संभव

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज, 27 नवंबर को मंत्रिमंडल की अहम बैठक होने जा रही है। सरकार के पांच साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जारी होने के बाद अब सरकार और संगठन चुनावी मोड में नजर आ रहे हैं। ऐसे में कैबिनेट की […]

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज, 27 नवंबर को मंत्रिमंडल की अहम बैठक होने जा रही है।
सरकार के पांच साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जारी होने के बाद अब सरकार और संगठन चुनावी मोड में नजर आ रहे हैं। ऐसे में कैबिनेट की इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है।

चुनावी वर्ष को देखते हुए सरकार का फोकस विभिन्न वर्गों की मांगों को पूरा करने और पहले की गई घोषणाओं को धरातल पर उतारने पर रह सकता है। माना जा रहा है कि बैठक में कर्मचारियों, किसानों, महिलाओं और विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है।

आंगनबाड़ी और गेस्ट टीचर्स के मानदेय में बढ़ोतरी की उम्मीद

प्रदेश में लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों, अतिथि शिक्षकों, पीआरडी जवानों और सफाई कर्मचारियों की नजरें भी इस कैबिनेट बैठक पर टिकी हैं।

संभावना जताई जा रही है कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और गेस्ट फैकल्टी के मानदेय में बढ़ोतरी से संबंधित प्रस्तावों पर फैसला ले सकती है। इसके अलावा पीआरडी जवानों और सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय हो सकता है।

बैणी-भुली योजना की पहली किस्त पर हो सकता है फैसला

कैबिनेट बैठक में महिलाओं से जुड़ी बैणी-भुली योजना भी अहम मुद्दा रह सकती है। राज्य सरकार ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी करीब पांच लाख महिलाओं को इस योजना के तहत प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया है।

दिसंबर महीने में योजना की पहली किस्त जारी किए जाने की तैयारी है। ऐसे में आज की बैठक में प्रोत्साहन राशि की रकम और पहली किस्त जारी करने की प्रक्रिया को लेकर निर्णय होने की संभावना है।

बिजली बिलों के सरचार्ज पर भी नजरें

इसके अलावा किसानों और आम लोगों को राहत देने के लिए बिजली बिलों के विलंबित भुगतान पर लगने वाले सरचार्ज को माफ करने का प्रस्ताव भी कैबिनेट में आ सकता है। यदि इस पर फैसला होता है तो इससे संबंधित उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है।

चुनाव से पहले घोषणाओं को पूरा करने की चुनौती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से अलग-अलग समय पर की गई घोषणाओं से जुड़े प्रस्तावों पर भी कैबिनेट की मुहर लगने की संभावना है। सरकार की कोशिश आगामी विधानसभा चुनाव से पहले अधिक से अधिक घोषणाओं को पूरा करने की हो सकती है।

हालांकि, इन प्रस्तावों पर अंतिम फैसला मंत्रिमंडल की बैठक के बाद ही स्पष्ट होगा। अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि धामी कैबिनेट आज किन वर्गों को राहत देती है और किन प्रस्तावों को मंजूरी मिलती है।

Also Read This

जिज्ञासा विश्वविद्यालय में तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन का आयोजन

जिज्ञासा विश्वविद्यालय, देहरादून में दो दिवसीय तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन (एनसीएमआरआई–2026) का शुभारंभ माननीय अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) इरफ़ान खान के मार्गदर्शन...

हाईकोर्ट न्यूज़: IPS अधिकारी नीरू गर्ग और अरुण मोहन जोशी की प्रतिनियुक्ति पर सुनवाई, केंद्र-राज्य की याचिकाएं अब साथ सुनी जाएंगी

नैनीताल:रिपोर्ट - कमल जगाती उत्तराखंड हाईकोर्ट में आईपीएस अधिकारी नीरू गर्ग और अरुण मोहन जोशी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजे जाने के आदेश को...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts