ब्रेकिंग: प्रमुख सचिव मीनाक्षी सुंदरम को सौंपी ऊर्जा निगमों की कमान, बीके गांगटे बने PCCF

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक और वन विभाग में दो अहम फैसले किए हैं। शासन ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से ऊर्जा निगमों के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी वापस लेकर प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम को सौंप दी है। अब मीनाक्षी सुंदरम उत्तराखंड के तीनों प्रमुख ऊर्जा निगमों यूपीसीएल, पिटकुल और यूजेवीएनएल के बोर्ड अध्यक्ष […]

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक और वन विभाग में दो अहम फैसले किए हैं। शासन ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से ऊर्जा निगमों के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी वापस लेकर प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम को सौंप दी है।

अब मीनाक्षी सुंदरम उत्तराखंड के तीनों प्रमुख ऊर्जा निगमों यूपीसीएल, पिटकुल और यूजेवीएनएल के बोर्ड अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे।

वहीं, लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे भारतीय वन सेवा के वरिष्ठ अधिकारी बीके गांगटे को प्रमुख वन संरक्षक (PCCF) पद पर पदोन्नति दी गई है।

मीनाक्षी सुंदरम संभालेंगे तीनों ऊर्जा निगमों की कमान

शासन के फैसले के बाद अब उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL), पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (PTCUL) और उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (UJVNL) के बोर्ड अध्यक्ष की जिम्मेदारी प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम के पास होगी।

अब तक इन तीनों ऊर्जा निगमों के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन संभाल रहे थे। मुख्य सचिव बनने के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इससे पहले पूर्व मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के पास भी ऊर्जा निगमों के अध्यक्ष का दायित्व रहा था। शासन ने अब इस व्यवस्था में बदलाव करते हुए यह जिम्मेदारी प्रमुख सचिव मीनाक्षी सुंदरम को सौंप दी है।

बीके गांगटे को लंबे इंतजार के बाद प्रमोशन

दूसरी ओर, वन विभाग में अपर प्रमुख मुख्य वन संरक्षक (APCCF) के पद पर तैनात भारतीय वन सेवा के अधिकारी बीके गांगटे को प्रमुख वन संरक्षक (PCCF) पद पर पदोन्नति दी गई है। उनकी पदोन्नति के लिए हाल ही में विभागीय पदोन्नति समिति की प्रक्रिया पूरी हुई थी। इसके बाद शासनादेश जारी होने का इंतजार किया जा रहा था।

शासन ने अस्थायी पद का सृजन करते हुए गांगटे को पदोन्नति का लाभ दिया है। फिलहाल वह वन विभाग में CEO CAMPA की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

वन विभाग में अब PCCF स्तर के चार अधिकारी

उत्तराखंड वन विभाग में प्रमुख वन संरक्षक स्तर के नियमित पदों की संख्या तीन है। इनमें PCCF हॉफ, PCCF वन्यजीव और PCCF वन पंचायत के पद शामिल हैं। बीके गांगटे की पदोन्नति के बाद अब विभाग में PCCF स्तर के अधिकारियों की संख्या चार हो गई है।

इससे पहले भी वन विभाग में एक समय तीन से अधिक PCCF स्तर के अधिकारी रहे हैं, लेकिन अधिकारियों की सेवानिवृत्ति के चलते यह संख्या घट गई थी। अब अस्थायी पद सृजित कर बीके गांगटे को पदोन्नति दी गई है।

Also Read This

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पूर्व मेंयर सुनील उनियाल गामा को बड़ा झटका, मिला दो करोड़ का नोटिस।

नगर निगम की दुकानों के आवंटन को लेकर पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा और उनके बेटे शाश्वत उनियाल पर लगाए गए कथित धोखाधड़ी के...

FIR होते ही थाने पहुंचे विनोद आर्य! बोले- गिरफ्तार करो, नार्को टेस्ट भी कराओ

देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े नए विवाद में जीरो एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य गुरुवार को...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts