यूपी चुनावः सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर राजनाथ सिंह के बेटे का बड़ा बयान

यूपी चुनाव 2017 के लिए दो दिन पहले नोएडा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक और नोटबंदी चुनावी मुद्दा नहीं है। सही बात यह है कि दोनों ही देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए हैं। वे कैलाश अस्पताल में संवाददाताओं से बात कर रहे थे। सपा, बसपा […]

यूपी चुनाव 2017 के लिए दो दिन पहले नोएडा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक और नोटबंदी चुनावी मुद्दा नहीं है। सही बात यह है कि दोनों ही देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए हैं। वे कैलाश अस्पताल में संवाददाताओं से बात कर रहे थे।

सपा, बसपा और कांग्रेस लड़ रहे अस्तित्व की लड़ाई

प्रदेश में किस के साथ मुकाबला होगा इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस अपने अस्तित्व को बचाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रवाद के साथ विकासवाद का काम किया है।
प्रधानमंत्री की योजनाओं का किसी से मुकाबला नहीं

उन्होंने सरकार बनाने से पहले कोई बड़े-बड़े वादे नहीं किए, लेकिन सत्ता में आने के बाद जितनी योजनाएं प्रधानमंत्री ने शुरू की हैं, उनका कोई मुकाबला नहीं कर सकता है।

गुटबाजी से किया इन्कार

कुछ लोगों के विरोध पर उन्होंने कहा कि जो लोग विरोध कर रहे थे, वही आज उन्हें अपने साथ लेकर आए हैं। मैं पार्टी में डेढ़ दशक से काम कर रहा हूं। पार्टी में सदस्य से लेकर युवा मोर्चा, मेन बाडी में विभिन्न पदों पर रहा हूं। इस मौके पर सांसद महेश शर्मा का जिक्र करने से पीछे नहीं रहे।

स्थानीय सांसद ने कहा- पार्टी में सब एक

उन्होंने कहा कि महेश शर्मा आज केंद्र में महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। उन्होंने जिले में काफी काम किए हैं। गुटबाजी के सवाल पर महेश शर्मा ने कहा कि पार्टी में सभी एक हैं। भाजपा एक संस्कारी पार्टी है। जिन लोगों में रोष था वह क्षणिक ही था।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: हरिद्वार भूमि घोटाले में IAS अधिकारी के घर समेत कई ठिकानो पर विजलेंस की छापेमारी

देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड के चर्चित हरिद्वार नगर निगम 54 करोड़ रुपये भूमि घोटाले में विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जांच का दायरा तेज कर...

बड़ी खबर: मानसून से पहले ही चमोली में तेज़ बारिश ने मचायी तबाही

चमोली / गिरीश चंदोला मानसून सीजन शुरू होने से पहले ही चमोली जिले के नारायणबगड़ में तेज बारिश ने तबाही जैसे हालात पैदा कर दिए।...

Related Posts