लोकसभा, विधानसभा चुनाव साथ कराने से खर्च कम होगा: प्रणब

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आज कहा कि लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव साथ कराने से खर्च और प्रबंधन के संदर्भ में कठिनाइयों को कम करने में मदद मिल सकती है। उन्होंने चुनाव आयोग से इस मुद्दे पर राजनीतिक दलों को एक मंच पर लाने के लिए पहल करने को कहा। प्रणब मुखर्जी ने कहा, ”अगर […]

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आज कहा कि लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव साथ कराने से खर्च और प्रबंधन के संदर्भ में कठिनाइयों को कम करने में मदद मिल सकती है। उन्होंने चुनाव आयोग से इस मुद्दे पर राजनीतिक दलों को एक मंच पर लाने के लिए पहल करने को कहा।

प्रणब मुखर्जी ने कहा, ”अगर राजनीतिक दल संविधान में संशोधन काने के लिए सहमति बनाते हैं और अगर पहल चुनाव आयोग की ओर से की जाती है क्योंकि आयोग ने निष्पक्ष व्यवहार की छवि हासिल की है.. मैं समझता हूं कि अगर राजनीतिक दल इस मुद्दे पर चुनाव आयोग की मदद से गंभीरतापूर्वक सहमत होते हैं, तब ऐसा संभव है।’’ प्रणब मुखर्जी राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर संबोधित कर रहे थे जो 1950 में आयोग के गठन के अवसर पर मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि एक साथ चुनाव कराने से खर्च और प्रबंधन के संदर्भ में कई असुविधाओं को दूर किया जा सकता है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: हरिद्वार भूमि घोटाले में IAS अधिकारी के घर समेत कई ठिकानो पर विजलेंस की छापेमारी

देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड के चर्चित हरिद्वार नगर निगम 54 करोड़ रुपये भूमि घोटाले में विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जांच का दायरा तेज कर...

बड़ी खबर: मानसून से पहले ही चमोली में तेज़ बारिश ने मचायी तबाही

चमोली / गिरीश चंदोला मानसून सीजन शुरू होने से पहले ही चमोली जिले के नारायणबगड़ में तेज बारिश ने तबाही जैसे हालात पैदा कर दिए।...

Related Posts