मौसम ने फिर ली करवट, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी तो दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ बारिश

पहाड़ से लेकर मैदान तक, मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी से मैदानी भागों में सर्दी बढ़ गयी है, जिसका सीधा-सीधा असर आम जन-जीवन पर देखने को मिल रहा है। कश्मीर सहित हिमाचल और उत्तराखंड के कई इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई है जिस वजह से मैदानी […]

पहाड़ से लेकर मैदान तक, मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी से मैदानी भागों में सर्दी बढ़ गयी है, जिसका सीधा-सीधा असर आम जन-जीवन पर देखने को मिल रहा है। कश्मीर सहित हिमाचल और उत्तराखंड के कई इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई है जिस वजह से मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर तेज हो गयी है।

दिल्ली एनसीआर में बीते दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। दिल्ली में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के दिन हुई बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह राजधानी में जनवरी महीने के किसी एक दिन में हुई इस दशक की सबसे ज्यादा बारिश है। बीते दो दिनों के दौरान दिल्ली में 30.3 मिमी. बारिश रिकार्ड की गयी। जिसके चलते न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आयी है । आज सुबह भी दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुयी। मौसम विभाग ने आज मौसम के पूर्वानुमान में सामान्य तौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जतायी है।
मौसम विभाग ने उत्तराखंड में दी भारी बर्फबारी और बारिश की चेतावनी

बदरीनाथ और केदारनाथ समेत चारों धामों में भारी बर्फबारी हो रही है, जबकि कुमाऊं मंडल की भी कई पहाड़ियां भी बर्फ से ढक गई हैं। मौसम विभाग ने दो दिन सूबे में अनेक स्थानों पर भारी वर्षा और तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई पर जोरदार बर्फबारी चेतावनी दी है। इसके मद्देनजर उत्तराखंड शासन भी अलर्ट है। मुख्य सचिव एस. रामास्वामी पहले ही सभी जिलाधिकारियों को स्थिति से निबटने के लिए जरूरी ऐहतियात बरतने के निर्देश दे चुके हैं। इस कड़ी में चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के उच्च हिमालयी क्षेत्र में आइटीबीपी को सतर्क किया गया है।

Also Read This

बड़ी खबर: बौराड़ क्षेत्र में भालू की चहलकदमी से दहशत, वन विभाग ने की रात्रि गश्त

खेड़ा बौराड़, बडेंच और डौरा क्षेत्र में भालू दिखने की सूचना के बाद विभाग सक्रियत्यूणी, 27 अक्तूबर। नीरज उत्तराखंडी ग्राम पंचायत कूणा के अंतर्गत...

बड़ी खबर: उत्तराखंड में फिर डोली धरती, बागेश्वर में भूकंप के झटके लगते ही घरों से बाहर निकले लोग

देहरादून: उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस बार बागेश्वर जिले में धरती डोली। भूकंप की...

Related Posts