पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

भयंकर पलायन

March 19, 2017
in पर्वतजन
ShareShareShare

हरिश्चन्द्र चन्दोला

कुछ दिन पहले एक अखबार में प्रमुख खबर थी कि पर्वतीय राज्य उत्तरांचल के दो हज़ार गावों से ३२ लाख, लोग पालायन कर चुके हैं। राज्य की कुल आबादी ९॰ लाख के लगभग है। यदि इस अखबार की खबर सही है तो उसकी एक-तिहाई जनसंख्या पहाड़ छोड चुकी है।।
इस पर राज्य सरकार की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है यदि यहां लोग ही नहीं रहे तो उनके हरेला इत्यादि उत्सव कैसे बचेंगे? औरों की क्या कहूं, अपने असली गांव, थापली, की कथा लिखता हूं। वह दो भागों में विभक्त था, ऊपर की चन्दोला थापली और नीचे थपलियालों की। चन्दोला लोग श्रीनगर के पास राजा के मंदिर में पुरोहिती करते थे। वहां से पता नहीं क्यों थपलियाल लोग कुछ चंदोला परिवारों को शताब्दी पूर्व अपने थापली गांव में बसाने ले गए थे, जिससे चन्दोला-थापली का जन्म हुआ था। पुरोहित परिवार के बालक प्रातःकाल घरों के नीचे एक खेत में जमा हो संस्कृत व्याकरण कंठस्थ् करने उसे उच्चरित करतेे थे। उनका सामूहिक स्वर इतना मधुर होता था कि गांवभर के लोग उन्हें सुनने नित्य जमा हो जाते थे।
चालीस वर्ष बाहर नौकरी करने के बाद मैं उस गांव गया। वह लगभग जन-विहीन हो चुका था, केवल कुछ खांसती-कराहती बूढी महिलाएं घरों से निकल पूछने लगीं कि मैं किसे ढूंड रहा हूं? पुराना बहुत बड़ा गांव खाली हो गया था। मेरे पिताजी की मृत्यु हो चुकी थी तथा मां भाई के परिवार के साथ मुम्बई रहने चली गईं थीं। अपनी गाएं उन्होंने पड़ोस के गांव में किसी परिचित को दे दी थीं। घर खंडहर हो चुका था।
जनहीन थापली में रहने की संभावना को त्याग, मैं उत्तर की ओर रहने एक सुंदर-सा स्थान खोजने दूर जोशीमठ पहुंच गया। वहां शहर से दस किलोमीटर ऊपर एक बड़े बांजवन के पास कुछ भूमि बिक रही थी, जिसे एक मकान बनाने तथा एक छोटा सा सेब का बगीचा लगाने मैंने खरीद लिया और वहीं रहने का निश्चय कर लिया।
पुराने थापली गांव जाने का फिर साहस नहीं हुआ। सोचा अब तो बूढी स्त्रियां भी मर गई होंगी, वहां जा किससे बात करूंगा?
इस प्रकार पहाड़ के कितने ही गांव समाप्त हो गए हैं। कारण हैं खेती की अवनति तथा काम-नौकरियों का अत्यंत अभाव। जिससे हो सका वह काम की खोज में पहाड़ों से निकल गया। जो निकले वे वापस नहीं आए। जहां काम पाया वहीं बस गए। पहाड़ों मंे रहने की समस्याएं अधिक हो गईं। महंगाई बढ़ गई, सड़क्-रास्ते वर्षा के कारण टूटते गए, काम-काज का विकास नहीं हुआ, खेतों की उपज कम हो गई। और सब मिला कर जीवन कठिन हो गया।
जोशीमठ से आगे एक दर्शनीय स्थान क्वारी पास है। उसके रास्ते में पुराने खेतों का एक लंबा, बड़ा ढलान डियाली सेरा मिलता है, जिसपर कभी बासमती चावल उगता करता था। अब वहां मीलों तक कोई गांव या मकान नहीं है। जो वहां कभी खेती करते थे वे सब चले गए। अब केवल बंजर खेतों का फैलाव बचा है। इस प्रकार जनशून्य हुए गांव इन पहड़ों पर कई जगहों मिल जाएंगे, जो हरेला तथा जन-संस्कृ्ति के जन्मस्थान हुआ करते थे। अब केवल कुछ शहरों में जन-संकृति बचीे है। हम सब आशा लगाए हैं कि उसका अंत नहीं होगा।


Previous Post

कांग्रेस के लिए ये हार अप्रत्याशित है: किशोर उपाध्याय

Next Post

बर्षा क्षति का पूरा आंकलन नहीं

Next Post

बर्षा क्षति का पूरा आंकलन नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बड़ा हादसा: हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त।6 श्रद्धालुओं की मौत,एक घायल
  • बड़ी खबर: IIT रुड़की में PHD छात्रा से यौन उत्पीड़न का मामला। वरिष्ठ प्रोफेसर बर्खास्त
  • उत्तराखंड क्रिकेट को मिली नई उड़ान: माहिम वर्मा और जय शाह की ऐतिहासिक मुलाकात
  • हादसा: सड़क किनारे बैठे आईटीबीपी जवान को अनियंत्रित गाड़ी ने मारी टक्कर। दून रेफर..
  • धामपुर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 2002 मरीजों ने लिया लाभ
  • Highcourt
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Apr    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!