वायरल वीडियो: एनआरआई युवती ने छेड़ने पर धरा चांटा, मचा हंगामा

राजकुमार शर्मा रुद्रपुर। अपने पति और परिवारिक मित्रों के साथ जा रही एक एनआरआई युवती ने एक युवक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए पहले तो आरोपी युवक की जमकर क्लास ली और बाद में अपने पति के पारिवारिक मित्रों के साथ आपा खोते हुए आरोपी युवक पर हमला कर दिया। इस दौरान […]

राजकुमार शर्मा

रुद्रपुर। अपने पति और परिवारिक मित्रों के साथ जा रही एक एनआरआई युवती ने एक युवक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए पहले तो आरोपी युवक की जमकर क्लास ली और बाद में अपने पति के पारिवारिक मित्रों के साथ आपा खोते हुए आरोपी युवक पर हमला कर दिया।

इस दौरान एनआरआई युवती ने आरोपी युवक के गाल पर चांटा भी रसीद कर दिया।

देखिए वीडियो

https://youtu.be/9kbTZkC5yZk

 

जिस दौरान रुद्रपुर के गाबा चौक पर यह पूरा हंगामा हो रहा था उस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई,बाद में मौके पर पुलिस पहुंच गई और शहर के कुछ प्रतिष्ठित लोगों की मध्यस्थता के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।

फिलहाल सोशल मीडिया में एनआरआई महिला के हंगामे की यह पूरी वीडियो काफी वायरल हो रही है।

Also Read This

दुःखद – यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का निधन

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने उत्तराखंड के...

ब्रेकिंग : 39 इंस्पेक्टरों के तबादले, देहरादून-हरिद्वार समेत सात जिलों में बदले अधिकारी

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच पुलिस महकमे में तबादलों का दौर शुरू हो गया है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों...

Related Posts