खनन माफिया ने तहसीलदार की गाड़ी पर मारी जानलेवा टक्कर, गाड़ी के उड़े परख्च्चे, 6 गंभीर

भूपेंद्र कुमार तहसीलदार लक्सर की गाड़ी पर खनन माफिया ने सुबह ५ बजे टै्रक्टर ट्रॉली चढ़ा दी। जिससे राजस्व निरीक्षक सहित आधा राजस्व कर्मचारी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्सर क्षेत्र में रुड़की तिराहे के पास शुक्रवार सुबह […]

भूपेंद्र कुमार

तहसीलदार लक्सर की गाड़ी पर खनन माफिया ने सुबह ५ बजे टै्रक्टर ट्रॉली चढ़ा दी। जिससे राजस्व निरीक्षक सहित आधा राजस्व कर्मचारी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्सर क्षेत्र में रुड़की तिराहे के पास शुक्रवार सुबह ५ बजे के लगभग जब राजस्व टीम ने अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को रोकने का प्रयास किया तो उसने तहसीलदार की गाड़ी पर कुचलने के इरादे से जबर्दस्त टक्कर मार दी। जिससे उसमें सवार सभी लोग बुरी तरह घायल हो गए। दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय तहसीलदार मौजूद नहीं थे, जबकि ड्राइवर, तीन लेखपाल, कानूनगो व एक होमगार्ड का जवान गाड़ी में चल रहे थे। ट्रैक्टर ट्रॉली व उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

Also Read This

ब्रेकिंग : दो प्रधान आबकारी सिपाहियों का ट्रांसफर, देंखे आदेश 

उत्तराखंडउत्तराखंड आबकारी विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में तैनात दो प्रधान आबकारी सिपाहियों का...

बड़ी खबर : समय बचाने और अवैध खनन रोकने हेतु खनन वाहनों पर लगेगी आरएफआईडी

देहरादून | उत्तराखंडउत्तराखंड सरकार ने अवैध खनन और खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब राज्य के सभी खनन...

Related Posts