सत्र के बीच बलूनी ने फिर चौंकाया

खैरना में प्रस्तावित बैराज का निरीक्षण किया  उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने आज खैरना में प्रस्तावित बैराज स्थल का निरीक्षण किया। नैनीताल नगर की पेयजल समस्या के समाधान के लिए जिले के मुख्य विकास अधिकारी तथा सिंचाई एवं पेयजल विभाग के अधिकारियों फिर साथ श्री […]

खैरना में प्रस्तावित बैराज का निरीक्षण किया 

उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने आज खैरना में प्रस्तावित बैराज स्थल का निरीक्षण किया। नैनीताल नगर की पेयजल समस्या के समाधान के लिए जिले के मुख्य विकास अधिकारी तथा सिंचाई एवं पेयजल विभाग के अधिकारियों फिर साथ श्री बलूनी ने योजना हेतु बनने वाले जलाशय निर्माण के संबंध में अधिकारियों से वार्ता की।

https://youtu.be/Yw13xscJ48M

श्री बलूनी ने सांसद बनने के बाद नैनीताल और मसूरी जैसे प्रमुख पर्यटक नगरों की भीषण पेयजल समस्या का संज्ञान लेते हुए घोषणा की थी कि वे इन दोनों नगरों के लिए प्रधानमंत्री जी के विशेष कोष से पेयजल योजना हेतु धन उपलब्ध कराएंगे। मसूरी की पेयजल योजना स्वीकृत हो चुकी है और उसके लिए 147 करोड़ की धनराशि भी आवंटित हो चुकी है, टेंडर प्रक्रिया जारी है। योजनानुसार नैनीताल के पेयजल के समाधान हेतु खैरना से वाटर अपलिफ्टिंग होगी, आवश्यकता हेतु वर्षभर पेयजल की निरन्तर आपूर्ति हेतु वहां पर जलाशय का निर्माण प्रस्तावित है।

सांसद बलूनी ने कहा कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा है कि आने वाले समय की आवश्यकताओं को देखते हुए इस योजना की डीपीआर तैयार करें, ताकि लंबे समय तक योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस योजना की डीपीआर राज्य सरकार के माध्यम से केंद्र को भेजी जाए, जिससे इस योजना हेतु धन जारी कर कार्य प्रारंभ हो सके।

बलूनी के साथ प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।

Also Read This

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

Related Posts