ब्रेकिंग : सरकारी सिस्टम ने ली 3 युवकों की जान

अनुज नेगी पौड़ी।जनपद पौड़ी के कोटद्वार में रात में हुई भारी बारिश ने तीन युवकों की जान ले ली।कोटद्वार के पनियाली गदेरे के उफान ने ली तीनों युवकों की जान। कोटद्वार में भारी बारिश के चलते लोगो के घरों में पानी भर गया। जिसके चलते अपने घरों का तबाह हुए सामान को निकाल रहे तीन […]

अनुज नेगी
पौड़ी।जनपद पौड़ी के कोटद्वार में रात में हुई भारी बारिश ने तीन युवकों की जान ले ली।कोटद्वार के पनियाली गदेरे के उफान ने ली तीनों युवकों की जान।

कोटद्वार में भारी बारिश के चलते लोगो के घरों में पानी भर गया। जिसके चलते अपने घरों का तबाह हुए सामान को निकाल रहे तीन युवक करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई।
आप को बता दें, सोमवार को देर रात हुई भारी बारिश के बाद पनियाली गदेरे में उफान आ गया था,जिसके कारण कौड़िया आमपडाव के कई घरों में बरसात का पानी घुस गया था।।

उनको सबंधित लोगो द्वारा हॉस्पिटल पहुंचाया गय। हॉस्पिटल में सभी 3 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई
नाम पिता उम्र
(1) सागुन पुत्र श्री गुलशन 22
(2) अरुण पुत्र कमल सिंह 28
(3)रणजीत पुत्र बलवीर सिंह 30
एसडीआरएफ टीम द्वारा घटना स्थल के सभी मकानों में व आसपास के क्षेत्र को गहनता से सर्च किया गया जिसमे कोई भी व्यक्ति फंसा हुआ नहीं पाया गया।

Also Read This

दुःखद – यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का निधन

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने उत्तराखंड के...

ब्रेकिंग : 39 इंस्पेक्टरों के तबादले, देहरादून-हरिद्वार समेत सात जिलों में बदले अधिकारी

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच पुलिस महकमे में तबादलों का दौर शुरू हो गया है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों...

Related Posts