ब्रेकिंग : पूर्व राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल का निधन

    • उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल का निधन हो गया उत्तराखंड के दूसरे राज्यपाल रहे सुदर्शन अग्रवाल का जन्म  19 जनवरी  1931 को  पंजाब के लुधियाना में हुआ था।

 

     1981 से 1993 तक राज्यसभा के सदस्य रहे। सुदर्शन अग्रवाल कानून की भी ज्ञाता थे। सुदर्शन अग्रवाल 3 जुलाई 2004 से 7 जुलाई 2004 तक उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रहे तथा जनवरी 2003 से 22 अक्टूबर 2007 तक उत्तराखंड के राज्यपाल रहे। 25 अक्टूबर 2007 को उन्होंने सिक्किम के राज्यपाल के तौर पर शपथ ग्रहण की थी। वह रोटरी क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
     उत्तराखंड की वर्तमान राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने भी उनके निधन पर संवेदना व्यक्त की है।
     सुदर्शन अग्रवाल ने अपने कार्यकाल के दौरान उत्तराखंड में हिमज्योति स्कूल की स्थापना की थी, जहां पर गरीब बच्चों को भी पढ़ाया जाता है।

 

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts