कांग्रेस महासचिव पद से हरीश रावत ने दिया इस्तीफा

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। हरीश रावत को पहली बार राष्ट्रीय राजनीति में इतना बड़ा पद मिला था किंतु राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ने के बाद आज हरीश रावत ने भी लोकसभा चुनाव 2019 की हार की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से […]

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। हरीश रावत को पहली बार राष्ट्रीय राजनीति में इतना बड़ा पद मिला था किंतु राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ने के बाद आज हरीश रावत ने भी लोकसभा चुनाव 2019 की हार की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

हरीश रावत भारत सरकार में मंत्री होने के अलावा पांच बार सांसद, एक बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के बड़े नेताओं में शुमार रहे हैं।

उत्तराखंड की राजनीति में खासा दखल रखने वाले हरीश रावत असम के भी प्रभारी रहे।

हरीश रावत के इस्तीफे के बाद कांग्रेस में इस्तीफों की झड़ी लगनी तय है।

Also Read This

दुःखद – यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का निधन

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने उत्तराखंड के...

ब्रेकिंग : 39 इंस्पेक्टरों के तबादले, देहरादून-हरिद्वार समेत सात जिलों में बदले अधिकारी

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच पुलिस महकमे में तबादलों का दौर शुरू हो गया है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों...

Related Posts