ब्रेकिंग : सचिवालय के आईएएस और पीसीएस में फिर फेरबदल

सचिवालय में आईएएस और पीसीएस अधिकारियों में एक और फेरबदल कर दिया गया है।  आईएएस सुशील कुमार सिंह से अपर आयुक्त खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामले संबंधी मंत्रालय हटा दिया गया है। आईएएस रणवीर सिंह चौहान को अपर आयुक्त खाद्य नागरिक आपूर्ति का पदभार दिया गया है। रणबीर सिंह चौहान को हाल ही […]

सचिवालय में आईएएस और पीसीएस अधिकारियों में एक और फेरबदल कर दिया गया है।
 आईएएस सुशील कुमार सिंह से अपर आयुक्त खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामले संबंधी मंत्रालय हटा दिया गया है। आईएएस रणवीर सिंह चौहान को अपर आयुक्त खाद्य नागरिक आपूर्ति का पदभार दिया गया है। रणबीर सिंह चौहान को हाल ही में उत्तराखंड परिवहन निगम का प्रबंध निदेशक का दायित्व दिया गया है तथा वह परिवहन और खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के अपर सचिव हैं।
 अपर सचिव राजस्व आईएएस बीएम मिश्र को निबंधक सहकारिता का पदभार दिया गया है।
 पीसीएस उमेश नारायण पांडे से निबंधक सहकारिता हटा दिया गया है। श्री पांडे श्रम, उद्योग के अपर सचिव बने रहेंगे। पीसीएस अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी को संयुक्त आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण का कार्यभार सौंपा गया है, उनसे उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार हटा दिया गया है। डॉक्टर अभिषेक त्रिपाठी वर्तमान में अपर आवास आयुक्त और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के एडिशनल मिशन डायरेक्टर भी हैं।
सचिवालय सेवा के अधिकारी अतर सिंह को हाल ही में अपर सचिव गृह बनाया गया था, उनको आज अपर महानिदेशक कारागार का दायित्व भी दिया गया है।

Also Read This

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

Related Posts