एक्सक्लूसिव: नेशनल हेल्थ मिशन मे घोटाला

चमोली जिले में एनएचएम के तहत बड़ी वित्तीय अनियमितता का मामला प्रकाश में आया है। यहां मुख्य चिकित्साधिकारी की ओर से एनएचएम के तहत संचालित आशा कार्यक्रम में बड़े भ्रष्टाचार की बात कही गई है। उन्होंने आशा कार्यक्रम के तहत जिले में तैनात जिला समंवयक पर वित्तीय अनियमितता का करने का आरोप लगाया है। वहीं […]

चमोली जिले में एनएचएम के तहत बड़ी वित्तीय अनियमितता का मामला प्रकाश में आया है। यहां मुख्य चिकित्साधिकारी की ओर से एनएचएम के तहत संचालित आशा कार्यक्रम में बड़े भ्रष्टाचार की बात कही गई है। उन्होंने आशा कार्यक्रम के तहत जिले में तैनात जिला समंवयक पर वित्तीय अनियमितता का करने का आरोप लगाया है।

वहीं दूसरी ओर आशा समंवयक ने आरोपों का खंडन करते हुए जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग उठाई है।

स्क्रीन शाॅट


मुख्य चिकित्साधिका डा. अनूप कुमार डिमरी ने यहां जिले में एनएचएम में लगाया गया है। सीएमओ ने बताया कि पूर्व में उन्हें आशा समंवयक की ओर आशा कार्यकत्रियों से करीब साढे तीन हजार की धनराशि लेने की शिकातय मिली थी। जिस पर उन्होंने मामले की जांच की। जिसमें मामले का सही होना पाया गया है। कहा कि अब आशा समंवयक की ओर से दवा खरीद व अन्य समाग्री खरीद की बात कह कर लीपापोती की जा रही है। जबकि इस प्रकार की खरीद के लिये किसी भी प्रकार का प्रस्ताव तक पास नहीं किया गया है।

स्क्रीन शाॅट

कहा जा रहा है कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए सभी दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी ओर आशा समंवयक कुंती रावत सीएमओ की ओर से लगाये गये आरोपों को निराधार बताते हुए जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग उठाई है। उन्होंने मामले में सीएमओ पर निजी नाराजगी के चलते आरोप लगाने की बात कही है।

Also Read This

दुःखद – यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का निधन

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने उत्तराखंड के...

ब्रेकिंग : 39 इंस्पेक्टरों के तबादले, देहरादून-हरिद्वार समेत सात जिलों में बदले अधिकारी

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच पुलिस महकमे में तबादलों का दौर शुरू हो गया है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों...

Related Posts