बस खाई में गिरी, 4 की मौत,20 घायल

बीरोंखाल से कोटद्वार आ रही जीएमओयू की बस खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत,20 घायल अनुज नेगी पौड़ी।बीरोंखाल से कोटद्वार आ रही जीएमओलि की बस रिठाखाल के पास सीला-कबरा गांव के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि करीब 16 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को […]

बीरोंखाल से कोटद्वार आ रही जीएमओयू की बस खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत,20 घायल

अनुज नेगी
पौड़ी।बीरोंखाल से कोटद्वार आ रही जीएमओलि की बस रिठाखाल के पास सीला-कबरा गांव के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि करीब 16 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटीसैंण भेजा गया है। जबकि गंभीर घायलों को हायर सेंटर भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार बस बीरोंखाल से कोटद्वार आ रही थी। जिसमें करीब 20-22 लोग सवार थे। इसी दौरान दोपहर करीब पौने दो बजे बस रिठाखाल के पास सीला-कबरा गांव के समीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। लोगों की चीख पुकार सुनकर आसपास के गांवों के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौडे़। राजस्व पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से 15-20 घायलों को खाई से बाहर निकाला। हादसे की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ की एक टीम, सतपुली थाना पुलिस और गुमखाला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रस्क्यू शुरू किया। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम लैंसडौन घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। वहीं स्वास्थ्य केन्द्र पोखड़ा और पाटीसैंण से दो मेडिकल टीम एम्बुलेंस सहित मौके पर पहुंच गई है। घटना स्थल पर ही मेडिकल टीम द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है। घायलों को हंस फाउंडेशन एवं राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार लाया जा रहा है। हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि करीब 16 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलने के बाद गुमखाल और सतपुली पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

Also Read This

दुःखद – यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का निधन

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने उत्तराखंड के...

ब्रेकिंग : 39 इंस्पेक्टरों के तबादले, देहरादून-हरिद्वार समेत सात जिलों में बदले अधिकारी

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच पुलिस महकमे में तबादलों का दौर शुरू हो गया है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों...

Related Posts