चैंपियन प्रकरण पर उक्रांद ने लिया उग्र आंदोलन का निर्णय। पुतला फूंका

जगदम्बा कोठारी ऋषिकेश। उत्तराखंड को अपशब्द कहने वाले खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन’ को अभी तक पार्टी द्वारा निष्कासित न किये जाने से नाराज उत्तराखंड क्रांति दल ने शीघ्र उग्र आंदोलन करने का निर्णय कर लिया है।आज भारी बारिश के बावजूद दोपहर 12 बजे करीब उक्रांद युवा प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष मोहित डोभाल की […]

जगदम्बा कोठारी

ऋषिकेश। उत्तराखंड को अपशब्द कहने वाले खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन’ को अभी तक पार्टी द्वारा निष्कासित न किये जाने से नाराज उत्तराखंड क्रांति दल ने शीघ्र उग्र आंदोलन करने का निर्णय कर लिया है।आज भारी बारिश के बावजूद दोपहर 12 बजे करीब उक्रांद युवा प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष मोहित डोभाल की अध्यक्षता मे कार्यकर्ताओं ने श्यामपुर पुलिस चौकी के सामने खानपुर हरिद्वार के विवादित विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन का पुतला फूंक भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाये।

डोभाल ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाये कि भाजपा उत्तराखंड का घोर अपमान होने के बाद भी अपने इस बिगड़ैल विधायक पर कोई कार्यवाही नहीं कर रही है।उन्होने कहा कि शहादतों से मिले इस उत्तराखंड का अपमान उक्रांद किसी भी हाल मे बर्दाश्त नही करेगा। साथ ही उन्होने विधानसभा अध्यक्ष से तुरंत चैंपियन की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की। उन्होने प्रदेश सरकार को चेताया कि यदि शीघ्र इस विधायक पर कड़ी कार्यवाही नहीं हुयी तो उक्रांद उग्र आंदोलन को बाध्य होगा, जिसकी जवाबदेही प्रदेश सरकार की होगी।

https://youtu.be/un1QqXAK8EE

 

उक्रांद के आशीष भट्ट ने कहा कि एक अनुशासित पार्टी का दावा करने वाली भाजपा के विधायक का अनुशासन पूरा देश देख चुका है। राज्य विरोधी गतिविधियां हम किसी भी हाल में नहीं सहेंगे।
पुतला दहन करने वालों मे शान्ति तड़ियाल, राकेश भट्ट, संजय रावत, सतेंन्द्र बिष्ट, दीपक गुप्ता, सीपी भट्ट समेत कई कार्यकर्ता थे।

Also Read This

दूषित पानी का कहर : पीलिया की चपेट में 20 से ज्यादा स्कूली बच्चे,कई गांवों में बीमार पड़े लोग

नैनीताल: स्टोरी कमल जगाती उत्तराखंड के नैनीताल से लगे ग्रामीण इलाकों में दूषित पेयजल की शिकायतों ने चिंता बढ़ा दी है। वीरभट्टी, छिंडां मल्ला, गांजा,...

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

Related Posts