दुखद : खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

देहरादून के चकराता थाना क्षेत्र के अंतर्गत जजरेड के पास यूटिलिटी वाहन खाई में गिरने के कारण 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ तथा पुलिस मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू किया।
 एक शव खाई से निकाल लिया गया है। एसडीआरएफ का कहना है कि उन्हें सुबह 7:55 पर चकराता थाना क्षेत्र से वाहन के गिरने की सूचना मिली थी और वह रेस्क्यू के लिए 8:00 बजे घटनास्थल के लिए रवाना हो गए थे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts