दुखद : खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

देहरादून के चकराता थाना क्षेत्र के अंतर्गत जजरेड के पास यूटिलिटी वाहन खाई में गिरने के कारण 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।पांचों युवक सम्भवतः सहारनपुर के रहने वाले हैं। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ तथा पुलिस मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू किया।  3 शव खाई से निकाल […]

देहरादून के चकराता थाना क्षेत्र के अंतर्गत जजरेड के पास यूटिलिटी वाहन खाई में गिरने के कारण 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।पांचों युवक सम्भवतः सहारनपुर के रहने वाले हैं।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ तथा पुलिस मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू किया।
 3 शव खाई से निकाल लिये गये हैं। एसडीआरएफ का कहना है कि उन्हें सुबह 7:55 पर चकराता थाना क्षेत्र से वाहन के गिरने की सूचना मिली थी और वह रेस्क्यू के लिए 8:00 बजे घटनास्थल के लिए रवाना हो गए थे।
घटना लगभग 12 बजे की है। कार संख्या HR02AE6806 है। घटना स्थल कालसी से 7 किमी चकराता की ओर चामडखिल पुल के पास की है। राहत एवं बचाव कार्य गतिमान है।

Also Read This

बड़ी खबर : समय बचाने और अवैध खनन रोकने हेतु खनन वाहनों पर लगेगी आरएफआईडी

देहरादून | उत्तराखंडउत्तराखंड सरकार ने अवैध खनन और खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब राज्य के सभी खनन...

शर्मनाक : नाबालिग बच्चे से कुकर्म की कोशिश का आरोप । स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ा ,पुलिस को सौंपा

हल्द्वानी | नैनीताल हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग बच्चे के साथ कथित कुकर्म की कोशिश का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप...

Related Posts