वीडियो : खंभे पर करंट से बचने को तिरपाल का हैरतभरा जुगाड़ ! 

कृष्णा बिष्ट  बरसात के सीजन में बिजली के खंभों पर करंट उतरता रहता है और ऐसे में यदि गलती से किसी का हाथ खंभे से छू जाए तो समझो मौत निश्चित है।  हल्द्वानी के मुखानी चौराहे पर खंबे से उतर रहे करंट से बचने के लिए विद्युत विभाग कैसा जुगाड़ कर रहा है, यह आप […]

कृष्णा बिष्ट 

बरसात के सीजन में बिजली के खंभों पर करंट उतरता रहता है और ऐसे में यदि गलती से किसी का हाथ खंभे से छू जाए तो समझो मौत निश्चित है।
 हल्द्वानी के मुखानी चौराहे पर खंबे से उतर रहे करंट से बचने के लिए विद्युत विभाग कैसा जुगाड़ कर रहा है, यह आप वीडियो से समझ सकते हैं।
देखिए वीडियो 

https://youtu.be/gog8h_NSXcM

हल्द्वानी के मुखानी चौराहे पर दो खंभों पर करंट उतर रहा है। 11000 केवी की लाइन वाले बिजली के एक पोल पर विद्युत विभाग का कर्मचारी त्रिपाल बांध रहा है।
 वीडियो बनाने वाले शख्स ने जब उनसे पूछा कि यह क्या कर रहे हो तो वह बताता है कि यह करंट से बचने के लिए किया जा रहा है।
 खंबे पर लगे लोहे के बॉक्स के बारे में कर्मचारी खुद स्वीकार करता है कि यह बॉक्स प्लास्टिक का होना चाहिए लेकिन यह सब ठेकेदार की गलती है।
 बड़ा सवाल यह है कि करंट से बचने के लिए विद्युत विभाग ऐसे जुगाड़ कर रहा है, यदि किसी को करंट से जान माल का नुकसान हो जाए तो भला कौन जिम्मेदार होगा !

Also Read This

दुःखद – यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का निधन

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने उत्तराखंड के...

ब्रेकिंग : 39 इंस्पेक्टरों के तबादले, देहरादून-हरिद्वार समेत सात जिलों में बदले अधिकारी

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच पुलिस महकमे में तबादलों का दौर शुरू हो गया है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों...

Related Posts