फरार घोषित अपराधी दे रहा हरेला की बधाई। मूकदर्शक पुलिस

अमित पांडे मूकदर्शक पुलिस। “फरार” घोषित अपराधी मना रहे त्यौहार। भाजपा नेता का आरोपी भाई खुले आम चला रहा फेसबुक। हल्द्वानी के मनोज बोरा हत्याकांड का मुख्य आरोपी सतीश नैनवाल जो कि हत्या के प्रयास के मुकदमे में फरार चल रहा है और उत्तराखंड पुलिस उसे अपने अथक प्रयासों से भी ढूंढ नही पा रही […]

अमित पांडे

मूकदर्शक पुलिस। “फरार” घोषित अपराधी मना रहे त्यौहार। भाजपा नेता का आरोपी भाई खुले आम चला रहा फेसबुक।

हल्द्वानी के मनोज बोरा हत्याकांड का मुख्य आरोपी सतीश नैनवाल जो कि हत्या के प्रयास के मुकदमे में फरार चल रहा है और उत्तराखंड पुलिस उसे अपने अथक प्रयासों से भी ढूंढ नही पा रही है और हाईकोर्ट को बता रही है कि सतीश के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी है और उसकी कुर्की की कार्यवाही के लिए धारा 82 का नोटिस जारी है। वो खुलेआम घूम रहा है और कितनी ताज्जुब की बात है कि आसानी से अपने फेसबुक एकाउंट में भी फ़ोटो डाल रहा है। त्यौहार की बधाई दे रहा है।

जिस पत्रकार पर गोली चली वो भय के साये में जी रहा है जिस व्यक्ति को मारने शार्पशूटर आये थे वो इस हरेले के त्यौहार में भी डरा सहमा सा है। पुलिस सुरक्षा देने में भी असमर्थ है। इस नए उत्तराखंड के लिए आप और मैं, हम सभी बधाई के पात्र है। गुंडो के स्वर्ग बनते इस नए उत्तराखंड में आपका स्वागत है।

धन्य मित्र पुलिस। धन्य सरकार।

Also Read This

दूषित पानी का कहर : पीलिया की चपेट में 20 से ज्यादा स्कूली बच्चे,कई गांवों में बीमार पड़े लोग

नैनीताल: स्टोरी कमल जगाती उत्तराखंड के नैनीताल से लगे ग्रामीण इलाकों में दूषित पेयजल की शिकायतों ने चिंता बढ़ा दी है। वीरभट्टी, छिंडां मल्ला, गांजा,...

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

Related Posts