पाठकों का असर : पुलिसकर्मी सस्पेंड। टोल टैक्स वालों के साथ की थी मारपीट

उधम सिंह नगर जनपद में पुलिसकर्मी पर की एसएसपी ने बड़ी कार्रवाई। किच्छा के टॉल प्लाजा पर मारपीट करने के मामले में एसएसपी बरिंद्रजीत सिंह ने पुलिस कांस्टेबल पवन कुमार को सस्पेंड किया है। गौरतलब है कि मात्र ₹70 की पर्ची कटाने को लेकर एसओजी के कांस्टेबल पवन कुमार ने पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में टोल […]

उधम सिंह नगर जनपद में पुलिसकर्मी पर की एसएसपी ने बड़ी कार्रवाई।
किच्छा के टॉल प्लाजा पर मारपीट करने के मामले में एसएसपी बरिंद्रजीत सिंह ने पुलिस कांस्टेबल पवन कुमार को सस्पेंड किया है।
गौरतलब है कि मात्र ₹70 की पर्ची कटाने को लेकर एसओजी के कांस्टेबल पवन कुमार ने पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में टोल टैक्स कर्मचारियों से मारपीट कर दी थी।
यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और सीसीटीवी वीडियो वायरल हो गए थे
 पर्वतजन ने इस खबर को प्रमुखता से दिखाया था। पाठकों की कटु आलोचनाएं मीडिया में आने के बाद पुलिस कर्मी को सस्पेंड होना पड़ा।
एसएसपी उधम सिंह नगर बरिंद्रजीत सिंह का कहना है कि पुलिसकर्मियों की ऐसी अनुशासनहीनता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Also Read This

दूषित पानी का कहर : पीलिया की चपेट में 20 से ज्यादा स्कूली बच्चे,कई गांवों में बीमार पड़े लोग

नैनीताल: स्टोरी कमल जगाती उत्तराखंड के नैनीताल से लगे ग्रामीण इलाकों में दूषित पेयजल की शिकायतों ने चिंता बढ़ा दी है। वीरभट्टी, छिंडां मल्ला, गांजा,...

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

Related Posts