वीडियो : डीएम ने काटा एक दिन का वेतन। गैरहाजिर थे अधिकारी

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड के नैनीताल में जिलाधिकारी ने सर्वे के दौरान अनुपस्थित अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने और कार्य तय समय सीमा में पूरा नहीं करने पर सी.आर.पी.सी.की धारा 133 के अंतर्गत अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं । नैनीताल जिले के सडियाताल(सरिता ताल) से अनियमितता और अतिक्रमण की शिकायत के […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के नैनीताल में जिलाधिकारी ने सर्वे के दौरान अनुपस्थित अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने और कार्य तय समय सीमा में पूरा नहीं करने पर सी.आर.पी.सी.की धारा 133 के अंतर्गत अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं ।
नैनीताल जिले के सडियाताल(सरिता ताल) से अनियमितता और अतिक्रमण की शिकायत के बाद आज जिलाधिकारी दलबल समेत मुआयना करने पहुँच गए। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से क्षेत्र के विकास के लिए चर्चा की, जिसपर उन्होंने शुक्रवार को बी.डी.ओ.की उपस्थिति में ग्राम पंचायतों की सवेरे 11 बजे बैठक बुला ली है। जिलाधिकारी ने जब सिंचाई विभाग से झील के बारे में जानना चाहा तो उन्हें एस.ई., एन.एस.पतियाल अनुपस्थित मिले।

उन्होंने इस अधिकारी का एक दिन का वेतन(सैलरी)काटने के निर्देश दे दिए हैं।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/IGw-EZwnH_s

 

जिलाधिकारी ने बताया कि सभी सरकारी कर्मचारियों को लिखित और मीटिंग के माध्यम से बताया गया था कि आपदा सीजन में बिना अनुमति के कोई स्टेशन नहीं छोड़ेगा, बावजूद इसके ये अधिकारी इतने महत्वपूर्ण मामले में अनुपस्थित रहे, जिसके कारण ये कार्यवाही की गई।

उन्होंने ये भी बताया कि साडियाताल झील को कूड़ा मुक्त करने के लिए सिंचाई विभाग ने 15 दिन का समय मांगा है, इस कार्य की ग्रामीण निगरानी करेंगे और जिलाधिकारी को सूचित करेंगे । उन्होंने कहा कि काम समय सीमा में पूरा नहीं होने की स्थिति में ए.ई.और ए.एक्स.एन.के खिलाफ कार्यवाही होगी।

Also Read This

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

Related Posts