ब्रेकिंग : मुजफ्फरनगर वाला नाबालिग को मोरी से भगाकर ले जा रहा था। गिरफ्तार

नीरज उत्तराखंडी  पुरोला 21जुलाई –मोरी के एक गांव से नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने के आरोपित को पुलिस ने रविवार मोरी त्यूणी रोड के  सांद्रा तपड के पास से युवती समेत गिरफ्तार किया है। मामला मोरी प्रखंड के एक गांव का है जंहा से बीते 16 जुलाई से नजदीकी गांव मेले में गयी एक 15 […]

नीरज उत्तराखंडी 

पुरोला 21जुलाई

–मोरी के एक गांव से नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने के आरोपित को पुलिस ने रविवार मोरी त्यूणी रोड के  सांद्रा तपड के पास से युवती समेत गिरफ्तार किया है।

मामला मोरी प्रखंड के एक गांव का है जंहा से बीते 16 जुलाई से नजदीकी गांव मेले में गयी एक 15 वर्षीय नाबालिक किशोरी गायब हो गई थी। परिजनों ने तीन दिन रिश्तेदारों के घर-गांव में खोजबीन की ।किंतु जब कुछ पता नही चला तो बीते शुक्रवार को परिजनों ने मोरी पुलिस थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई जिस पर पुलिस ने शीघ्र कार्यवाही कर दो दिन में खोजबीन कर रविवार सुबह को मोरी से करीब 5 किमी. त्यूणी रोड़ पर सांद्रा तप्पड़ के पास अगवा नाबालिग को आरोपित युवक समेत हिरासत में लिया। आरोपित हरदीप सिंह पुत्र रणजीत नासिरपुर थाना तितावी मुजफ्फरनगर का है।

थानाध्यक्ष के.एस. चौहान ने बताया कि पुलिस टीम ने किशोरी को अगवा कर ले जा रहे हरदीप सिंह को सांद्रा तप्पड़ के पास से दबोचा है। जंहा नाबालिग को त्यूणी होते हुए विकास नगर की गाड़ी की इंतजारी में था।

हरदीप सिंह पुत्र रणजीत को पुलिस हिरासत में ले लेकर पूछताछ की जा रही है,किशोरी को मेडिकल जांच के लिए उत्तरकाशी भेज दिया गया है।

पकडनेऑ वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल जयपाल, श्याम बाबू, रमेश , चंदन एवम रेखा राना मौजूद थे।

Also Read This

दूषित पानी का कहर : पीलिया की चपेट में 20 से ज्यादा स्कूली बच्चे,कई गांवों में बीमार पड़े लोग

नैनीताल: स्टोरी कमल जगाती उत्तराखंड के नैनीताल से लगे ग्रामीण इलाकों में दूषित पेयजल की शिकायतों ने चिंता बढ़ा दी है। वीरभट्टी, छिंडां मल्ला, गांजा,...

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

Related Posts