वीडियो : चैंपियन समर्थक विधायकों की लिस्ट में जुड़े नये विधायक जी

कुलदीप राणा ‘आजाद’ लगता है पार्टी द्वारा चैम्पियन पर लिए गये फैसले पर भाजपा विधायक असंजस्य की स्थिति में हैं, पहाड़ के विधायकों का चैम्पियन प्रेम बढ़ता जा रहा है, पहले बद्रीनाथ विधायक महेन्द्र भटट् चैम्पियन पर अपनी  फेसबुक में ट्रोल के शिकार हुए।अब एक और भाजपा विधायक ने भी चैम्पियन पर कुछ इसी तरह […]

कुलदीप राणा ‘आजाद’
लगता है पार्टी द्वारा चैम्पियन पर लिए गये फैसले पर भाजपा विधायक असंजस्य की स्थिति में हैं, पहाड़ के विधायकों का चैम्पियन प्रेम बढ़ता जा रहा है, पहले बद्रीनाथ विधायक महेन्द्र भटट् चैम्पियन पर अपनी  फेसबुक में ट्रोल के शिकार हुए।अब एक और भाजपा विधायक ने भी चैम्पियन पर कुछ इसी तरह की राय रखी है, जिसके बाद चौतरफा उन पर भी गालियों की बरसात हो रही है।

देखिए वीडियो

https://youtu.be/r3FFajbRxsA

रूद्रप्रयाग से भाजपा विधायक भरत चौधरी का कहना है कि चैम्पियन भाजपा में आने के बाद काफी सुधर गये थे, जो विडियो वायरल हुआ है वो कांग्रेस के समय का था, जिसपर कांग्रेस ने कोई एक्शन नही लिया। भाजपा विधायक चौधरी  ने कहा,- “भाजपा में आने के बाद चैम्पियन मे काफी परिवर्तन हुआ, भाजपा में आने के बाद जब भी उनसे कोई गलतियां हुई हैं तो उन्होने सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांगी हैं, ये विडियो पुराना हो सकता है। विधायक महेन्द्र भट्ट ने भी अपनी यही बात रखी होगी।”

भरत सिंह चौधरी दो बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं तथा हार चुके हैं। इसके बाद वह भाजपा में शामिल हुए और रुद्रप्रयाग से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर विधानसभा में पहुंचे।

लोग सवाल उठा रहे हैं कि कहीं उनका चैंपियन प्रेम के पीछे यही कारण तो नहीं है !

Also Read This

दूषित पानी का कहर : पीलिया की चपेट में 20 से ज्यादा स्कूली बच्चे,कई गांवों में बीमार पड़े लोग

नैनीताल: स्टोरी कमल जगाती उत्तराखंड के नैनीताल से लगे ग्रामीण इलाकों में दूषित पेयजल की शिकायतों ने चिंता बढ़ा दी है। वीरभट्टी, छिंडां मल्ला, गांजा,...

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

Related Posts