ब्रेकिंग: कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय 

आज सचिवालय मे संपन्न कैबिनेट मे 14 मुद्दे चर्चा के लिए रखे गये थे। 2 मुद्दे  ड्राप हो गये।

गेस्ट फैकल्टी को 35000 दिए जायेंगे । उन्हे महीने मे 40पीरियड  लेने होंगे।

मृत्युंजय मिश्रा को कुलसचिव बनाने का निर्णय निरस्त करके मूल विभाग भेज दिया गया है।

सीधी भर्ती के पदों पर आरक्षण की फिर से व्यवस्था के लिए मंत्रियों की कमेटी बनाई गयी है।

शारीरिक विकलांग और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पुत्रियों के पुत्र- पुत्रियों को भी आरक्षण दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री दाल पोषित योजना चलाने का निर्णय लिया गया है। राशन कार्ड धारकों को प्रति कार्ड पर 2 किलो दाल पर 15 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। दाल चना मसूर मलका मे ही हो सकती है।

सचिवालय के स्तर पर चिकित्सा तथा चिकित्सा शिक्षा का एकीकरण कर दिया गया है।

मोटर यान अधिनियम मे संशोधन किया गया है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts