ग्राम पंचायतों में हो रहे सोशल ऑडिट में युवा लगा रहे गड़बड़ी का आरोप

एक ही कार्य को कई योजनाओं में दिखा कर ऑडिट करवाने के खिलाफ युवा उठा रहे हैं आवाज सोशल ऑडिट में गड़बड़ी को लेकर युवाओ ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित किया ज्ञापन                                                      नीरज उत्तराखण्डी पुरोला।  विकासखंड के गुंदीयाट गांव एवम रौन […]

एक ही कार्य को कई योजनाओं में दिखा कर ऑडिट करवाने के खिलाफ युवा उठा रहे हैं आवाज

सोशल ऑडिट में गड़बड़ी को लेकर युवाओ ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित किया ज्ञापन                                                     

नीरज उत्तराखण्डी

पुरोला।  विकासखंड के गुंदीयाट गांव एवम रौन गांव के युवाओं ने ग्राम पंचायत के अंतर्गत हो रहे सोशल ऑडिट में प्रतिनिधियों के दबाव में मनमाने ढंग से ऑडिट  करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया, युवाओं ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत के अंतर्गत राज्य वित्त, मनरेगा, 14 वें वित्त, विधायक निधि, सांसद निधि, जिला योजना एवम आपदा आदि कई मदों में विकास हेतु ग्राम पंचायत में धन खर्च किया गया, लेकिन आलम यह है कि एक ही कार्य को कई मदों में दिखाया गया है। जिसमे युवाओं ने कार्यों की गुणवत्ता एवम निष्पक्ष ऑडिट करवाने की माँग की है।

युवा संगठन गुंदियाटगांव ने अपने क्षेत्र में सड़कों, नहरों एबं स्वच्छता के नाम पर फिजुल खर्ची का भी प्रतिनिधियों पर आरोप लगाया। उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन में युवाओं ने कहा कि रामासिरायीं की लाइफ लाइन पुरोला-गुंदियाट्टगांव मोटर मार्ग पर कई सालों से करोड़ो का बजट खर्च हो चुका है, लेकिन रोड की दुर्दशा जस के तस बनी है और मांग की है कि इसका सुधारीकरण किया जाय। क्षेत्र की सिंचाई नहरों, आपदा से क्षतिग्रस्त रास्तों, सुरक्षा दीवारों को दुरुस्त किया जाय और जितने भी निम्नगुणवत्ता से कार्य हुए हैं, उनकी जांच भी की जय। ज्ञापन देने वालों में रोहित नौटियाल, गगन नौटियाल, बेंडडी, बलदेव, टिंकू सोलंकी एवम विवेक मान आदि युवा संगठन के पदाधिकारी मौजूद थे।

Also Read This

दुःखद – यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का निधन

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने उत्तराखंड के...

ब्रेकिंग : 39 इंस्पेक्टरों के तबादले, देहरादून-हरिद्वार समेत सात जिलों में बदले अधिकारी

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच पुलिस महकमे में तबादलों का दौर शुरू हो गया है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों...

Related Posts