ब्रेकिंग : सरकार ने जारी की आईपीएस की तबादला सूची

कुलदीप एस. राणा

उत्तराखंड पुलिस महकमे में बहुप्रतीक्षित आईपीएस अधिकारियों के तबादलों को शाम मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखा ही दी है। सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के साथ ही अधिकांश जिलों में पुलिस कप्तान के कार्यकाल भी दो वर्ष पूर्ण कर चुके थे, जिसके बाद से ही आईपीएस अधिकारियों में जिलों की कप्तानी को लेकर हलचल शुरू हो गयी थी।

शुक्रवार गृह विभाग द्वारा तबादलों की सूची जारी कर दी गयी जिसमे 6आईपीएस व तीन पीपीएस अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किये गए। अरुण मोहन जोशी अब देहरादून के नए पुलिस कप्तान होंगे।  निवेदिता कुकरेती को अभिसूचना मुख्यालय पुलिस अधीक्षक के साथ साथ यूपीसीएल के सतर्कता विभाग का जिम्मा सौंपा गया है।

हरिद्वार जिले के कप्तान का कार्य देख रहे जनमेजय खंडूरी अब एसएसपी कुम्भ के साथ साथ सेनानायक आईआरबी द्वितीय की जिम्मेदारी भी देखेंगे।

विजीलेंस में तैनात सेंथिल अबुदई कृष्ण राज एस अब हरिद्वार की कप्तानी संभलेंगे। बागेश्वर के कप्तान लोकेश्वर सिंह अब हल्द्वानी के पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय व जिम्म प्रीति प्रियदर्शनी बागेश्वर की नई पुलिस कप्तान होंगी।

पीपीएस में मणिकांत मिश्र का अपर पुलिस अधीक्षक विजिलेंस से इसी पद पर सीआईडी देहरादून  सेक्टर फेरबदल किया गया है। वहीं सरिता डोभाल को सीआईडी से विजिलेंस में स्थानांतरित किया गया है। साथ ही हरबंस सिंह को एसडीआरएफ से विजिलेंस यूपीसीएल में नियुक्त किया गया है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts