टिहरी के युवाओं ने की श्रीदेव सुमन पार्क की सफाई

2 अगस्त को नई टिहरी के कुछ युवाओं के एक समूह ने श्री देव सुमन पार्क में सुबह एकत्रित होकर अमर शहीद श्री देव सुमन की प्रतिमा को पुष्प अर्पित करके ,उनके संघर्षो को याद करके श्री देव सुमन पार्क की सफाई करी । लुशुन टोडरिया ने कहा कि साल में सिर्फ 25 जुलाई को […]

2 अगस्त को नई टिहरी के कुछ युवाओं के एक समूह ने श्री देव सुमन पार्क में सुबह एकत्रित होकर अमर शहीद श्री देव सुमन की प्रतिमा को पुष्प अर्पित करके ,उनके संघर्षो को याद करके श्री देव सुमन पार्क की सफाई करी । लुशुन टोडरिया ने कहा कि साल में सिर्फ 25 जुलाई को श्री देव सुमन को याद करने से बदलाव नही आएगा । टिहरी शहर में सकरात्मक बदलाव तभी आएगा जब हर दिन श्री देव सुमन के संघर्षो से प्रेरणा लेकर लोग जागरूक होंगे और शहर की बेहतरी के लिए अपना योगदान देंगे । नवीन सेमवाल ने कहा कि अब समय आ गया है कि नई टिहरी का युवा क्षेत्र हित के लिए आगे आये ।
प्रमोद चौहान ने शहर वासियों से शहर के भले के लिए एकजुट होने का आव्हान किया । इससे पहले युवाओं का पिकनिक स्पॉट की तरफ सफाई करने का कार्यक्रम था पर श्री देव सुमन पार्क में ही गन्दगी देख कर युवाओं ने वही सफाई करने का फैसला लिया । इस दौरान सफाई करने वाले युवाओं में लुशुन टोडरिया,सागर सिंह बिष्ट,प्रमोद चौहान,मोहित पुंडीर, नवीन सेमवाल,आशीष भट्ट,प्रदीप चौहान,शशांक बहुगुणा,अमन खणका,विपिन उनियाल,भुप्पी रावत मौजूद रहे ।

Also Read This

शर्मनाक : नाबालिग बच्चे से कुकर्म की कोशिश का आरोप । स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ा ,पुलिस को सौंपा

हल्द्वानी | नैनीताल हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग बच्चे के साथ कथित कुकर्म की कोशिश का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप...

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट। मानसून सक्रिय,रहे सावधान

देहरादून | उत्तराखंड मौसम समाचारउत्तराखंड में मानसून का असर लगातार बना हुआ है और मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। देहरादून स्थित मौसम...

Related Posts