वीडियो: नैनीताल में दो महिलाएं भिड़ी। कपड़े तार-तार। गुरुद्वारे की शरण लेकर बचाई लाज

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड के नैनीताल में अवैध फड लगाने को लेकर दो महिलाओं में जबरदस्त मारपीट हो गई जो कैमरे में कैद हो गई । एक महिला ने दूसरी महिला को सरे आम धोबी पछाड़ पटकनी दे दी । बताया जा रहा है कि इस वीडियो के बाद भी, झगड़े में एक महिला के […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के नैनीताल में अवैध फड लगाने को लेकर दो महिलाओं में जबरदस्त मारपीट हो गई जो कैमरे में कैद हो गई । एक महिला ने दूसरी महिला को सरे आम धोबी पछाड़ पटकनी दे दी ।

बताया जा रहा है कि इस वीडियो के बाद भी, झगड़े में एक महिला के सारे कपड़े फट गए जिसके लिए गुरुद्वारा से कंबल देकर उसकी अस्मत बचाई गई ।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/-_hFSzV_Tfg

 

नैनीताल के मल्लीताल स्थित नयना देवी मंदिर के समीप दोपहर, दो महिलाओं की जोरदार भिड़ंत हो गई। चाट पार्क में अवैध फड की दुकान लगाकर बैठी दो महिलाओं में मारपीट हो गई । मारपीट फड में खिलौने की दुकान लगाने को लेकर हुई। पहले दो महिलाएं आपस में भिड़ी जिसके बाद एक युवक उनके बीच बचाव करने पहुंचा । इस बीच एक नाबालिग भी एक महिला को लाठी से मारने लगा । नारंगी सलवार में एक महिला ने हरे सलवार सूट वाली महिला को जबरदस्त पटकनी दे दी।

नारंगी सूट वाली महिला ने दूसरी महिला के बाल खींचकर बुरी तरह से जमीन में रगड़ दिया । इस बीच कुछ लोगों ने आकर दोनों को दूर किया। बाहर से व्यापार करने आई इन महिलाओं का क्षेत्र के किसी व्यापारी ने वीडियो बना लिया। वीक ऐंड में नैनीताल में बहुत लोग अवैध रूप से बाहर से आकर ऐसे ही फड लगाते हैं।

Also Read This

शर्मनाक : नाबालिग बच्चे से कुकर्म की कोशिश का आरोप । स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ा ,पुलिस को सौंपा

हल्द्वानी | नैनीताल हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग बच्चे के साथ कथित कुकर्म की कोशिश का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप...

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट। मानसून सक्रिय,रहे सावधान

देहरादून | उत्तराखंड मौसम समाचारउत्तराखंड में मानसून का असर लगातार बना हुआ है और मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। देहरादून स्थित मौसम...

Related Posts