टुकड़ों मे मिला लापता किशोरी का शव

ब्रेकिंग कोटद्वार कोटद्वार झूलापुल बस्ती से गायब 10 वर्षीय बच्ची के शव के मिले टुकड़े टुकड़े। पुलिस ने दो नेपाली युवकों को किया गिरफ्तार अनुज नेगी पौड़ी।कोटद्वार में झूलापुल बस्ती से चार दिन से लापता 10 साल की मासूम बच्ची का शव बरामद हो गया है, लेकिन जिस स्थिति में शव था। उसे देखकर पुलिस […]

ब्रेकिंग कोटद्वार

कोटद्वार झूलापुल बस्ती से गायब 10 वर्षीय बच्ची के शव के मिले टुकड़े टुकड़े। पुलिस ने दो नेपाली युवकों को किया गिरफ्तार

अनुज नेगी
पौड़ी।कोटद्वार में झूलापुल बस्ती से चार दिन से लापता 10 साल की मासूम बच्ची का शव बरामद हो गया है, लेकिन जिस स्थिति में शव था। उसे देखकर पुलिस के भी रोंगटे खड़े हो गए। शव को टुकड़े-टुकड़े कर फेंका गया था। बालिका के शव के कुछ टुकड़े स्टेशन रोड़ से बरामद किये गए हैं।
किशोरी 4 दिनों से लापता थी। किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। मामले में पुलिस ने 2 नेपाली युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को सीसीटीवी की मदद से पहचान कर पकड़ा है। किशोरी चार दिनों से लापता थी।
उसके परिजन पुलिस से मिन्नतें करती रहे, लेकिन पुलिस उसका पता लगाने में नाकाम रही। जिस हालत में बच्ची के शव के टुकड़े-टुकड़े मिले हैं। उससे पुलिस को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किये हैं।

Also Read This

दुःखद – यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का निधन

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने उत्तराखंड के...

ब्रेकिंग : 39 इंस्पेक्टरों के तबादले, देहरादून-हरिद्वार समेत सात जिलों में बदले अधिकारी

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच पुलिस महकमे में तबादलों का दौर शुरू हो गया है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों...

Related Posts