वीडियो: तहसीलदार के घर से ही सागौन के 60 गिलटे चोरी

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड के किच्छा में तहसीलदार के घर से ही सागौन के अवैध कटान के 60 गिलटे चोरी हो गए हैं। तहसील विभाग ने शिकायत दर्ज कर कहा है कि अज्ञात चोर पिछले दरवाजे से सभी गिलटे पार कर ले गया है। विभाग ने थाने में चोरी की शिकायत दर्ज की है। कुछ […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के किच्छा में तहसीलदार के घर से ही सागौन के अवैध कटान के 60 गिलटे चोरी हो गए हैं। तहसील विभाग ने शिकायत दर्ज कर कहा है कि अज्ञात चोर पिछले दरवाजे से सभी गिलटे पार कर ले गया है। विभाग ने थाने में चोरी की शिकायत दर्ज की है।
कुछ समय पूर्व उधम सिंह नगर जिले के किच्छा स्थित तहसील परिसर से सागौन के पेड़ काटने की खबर आई थी, जिसके बाद विभाग ने समीप से ही उन्हें बरामद कर तहसीलदार के घर के पीछे एक स्थान में रखवा दिया था।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/WU6GaVvFgSE

 

आज जब वन विभाग की टीम इन सागौन के गिलटो का मूल्यांकन करने पहुंची तो वहां से गिलटे गायब थे। गायब गिलटों की सूचना ने तहसील कर्मचारियों की नींद उड़ा दी। आनन फानन में राजस्व निरीक्षक परमेश्वरी लाल द्वारा एक शिकायती पत्र लिखकर थानाध्यक्ष किच्छा को अवगत कराया गया है कि अज्ञात ने घर के पीछे से 60 सागौन के गिलटे चोरी कर लिए हैं।
जीरो टॉलरेंस की सरकार में आम जनता को करप्शन से बचाने वाले इन विभागों के अपने हाल इतने खस्ता हैं कि इनसे ईमानदारी की आस लगाना भी बेईमानी होगी।

Also Read This

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट। मानसून सक्रिय,रहे सावधान

देहरादून | उत्तराखंड मौसम समाचारउत्तराखंड में मानसून का असर लगातार बना हुआ है और मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। देहरादून स्थित मौसम...

दूषित पानी का कहर : पीलिया की चपेट में 20 से ज्यादा स्कूली बच्चे,कई गांवों में बीमार पड़े लोग

नैनीताल: स्टोरी कमल जगाती उत्तराखंड के नैनीताल से लगे ग्रामीण इलाकों में दूषित पेयजल की शिकायतों ने चिंता बढ़ा दी है। वीरभट्टी, छिंडां मल्ला, गांजा,...

Related Posts