सीसीटीवी वीडियो : कार ने महिला को कुचला

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड के काठगोदाम में दिल दहला देने वाला एक सड़क हादसा सी.सी.टी.वी.में कैद हुए है। यहां आराम से लक्जरी गाड़ी घूमाते वाहन चालक ने सड़क किनारे चल रही एक महिला के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी, लोगों ने बमुश्किल  उठाकर महिला को बाहर निकाला। देखिए वीडियो https://youtu.be/hsqIZNEbKoI   नैनीताल जिले में हल्द्वानी के […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के काठगोदाम में दिल दहला देने वाला एक सड़क हादसा सी.सी.टी.वी.में कैद हुए है। यहां आराम से लक्जरी गाड़ी घूमाते वाहन चालक ने सड़क किनारे चल रही एक महिला के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी, लोगों ने बमुश्किल  उठाकर महिला को बाहर निकाला।

देखिए वीडियो

https://youtu.be/hsqIZNEbKoI

 

नैनीताल जिले में हल्द्वानी के काठगोदाम तिराहे में बुधवार शाम के समय जनजीवन सामान्य चल रहा था। वाहन आ जा रहे थे, इसी बीच सी.सी.टी.वी.में एक वाहन हल्की चाल में यू-टर्न लेता दिखा। वहां एक महिला अपना सामान लेकर सड़क के किनारे चलती नजर आ रही है।

देखते ही देखते वाहन चालक ने लापरवाही की हदें पार करते हुए पहले महिला को टक्कर मारकर गिरा दिया और फिर गाड़ी महिला के ऊपर चढ़ा दी। इस हादसे को देखकर लोग महिला की मदद के लिए भागे। महिला पूरी तरह से कार के नीचे दब गई थी। चालक ने गाड़ी पीछे करनी चाही, लेकिन तबतक वहां काफी भीड़ जमा हो गई और उन्होंने कार को उठाकर महिला को नीचे से बाहर निकाला। घायल महिला को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चला। संयोगवश महिला को गंभीर चोटें नहीं आई जिसके चलते उन्हें घर भेज दिया गया है ।
मामला संज्ञान में आने के बाद एस.एस.पी.सुनील कुमार मीणा ने मामले की जांच कराने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि घटना से सम्बंधित किसी भी तरह की कोई शिकायत कहीं भी दर्ज नही कराई गई है।  उन्होंने वीडियो के आधार पर जांच के आदेश दे दिए हैं।

Also Read This

बड़ी खबर : समय बचाने और अवैध खनन रोकने हेतु खनन वाहनों पर लगेगी आरएफआईडी

देहरादून | उत्तराखंडउत्तराखंड सरकार ने अवैध खनन और खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब राज्य के सभी खनन...

शर्मनाक : नाबालिग बच्चे से कुकर्म की कोशिश का आरोप । स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ा ,पुलिस को सौंपा

हल्द्वानी | नैनीताल हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग बच्चे के साथ कथित कुकर्म की कोशिश का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप...

Related Posts