आकाशीय बिजली गिरने से 250 भेड़-बकरियों की मौत

नीरज उत्तराखंडी

पुरोला। विकासखंड के दूरस्थ गॉव शिकारु में गुरुवार देर रात को आकाशीय बिजली गिरने से शिकारु व ढ़काड़ा गॉव वालों की  250 से भी अधिक भेंड़ बकरियों की मौके पर ही मौत हो गयी गॉव वालों ने घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दी तहसील प्रशासन ने घटना में हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए राजस्व टीम घटनास्थल के लिए भेज दी है।

गुरुवार देर रात को शिकारु गॉव से 6किमी दूर मोरयात्रा नामे तोक में रात्रि को अत्यधिक वर्षा के साथ आकाशीय बीजली गिरने से शिकारु व ढकाड़ा गॉव के पूरण चन्द,दीवान सिंह,उपेन्द्र सिंह ,देवेन्द्र सिंह,चैन सिंह,जयेंद्र सिंह,राजेन्द्र सिंह एवम ढ़काडा के विनोद शर्मा, चंदेली के विजयपाल सजवाण आदि लोगो की  250 से अधिक भेड़ बकरिया मौके पर ही मर गयी  बताया जा रहा है।।

गांव के प्रताप सिंह रावत एवम दीवान सिंह ने बताया कि अत्यधिक वर्षा होने पर उन्होंने सभी भेंड़ बकरियों को पेड़ों के निचे इकठठा कर लिया था लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था और रात को करीब दो बजे तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी और उनकी सैकड़ो बकरियां काल के गाल में समा गयी। साथ गये चरवाहों ने किसी तरह जान जोकिम में डाल कर जैसे कैसे अपने आप को बचा लिया।

ग्रामीणों ने प्रशासन से भेंड़ पालको को उचित मुआवजा देंने की मांग की है।।

वही तहसीलदार जे0एस0 नेगी ने बताया कि नुकसान का जायजा लेने के लिए राजस्व उपनिरीक्षिक को घटनास्थल के लिए भेज दिया गया है रिपोर्ट आते ही उचित कार्यवाही की जायेगी।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts