दुखद : चमोली मे बज्रपात। मां-बेटी और युवती की मौत

जगदम्बा कोठारी चमोली जनपद के घाट विकास खंड बांजबगड गांव मे बज्रपात हो गया। इसमें एक मकान के अंदर मां और बेटी की मौत हो गई तथा आली गांव में भी एक युवती की मौत हो गई। देखिए वीडियो https://youtu.be/nGiUfOdh1ok बांजबगड मे घर के अंदर अब्बल सिंह की 35 वर्षीय पत्नी और बेटी चंदा सो […]

जगदम्बा कोठारी

चमोली जनपद के घाट विकास खंड बांजबगड गांव मे बज्रपात हो गया। इसमें एक मकान के अंदर मां और बेटी की मौत हो गई तथा आली गांव में भी एक युवती की मौत हो गई।

देखिए वीडियो

https://youtu.be/nGiUfOdh1ok

बांजबगड मे घर के अंदर अब्बल सिंह की 35 वर्षीय पत्नी और बेटी चंदा सो रही थी। आली गांव में भी नैनू राम के मकान के दबने से उसकी लड़की नौरती की मौत हो गई। नौरती 21 साल की थी।

इसके अलावा लाखी गांव मे भी मकान मे दबने से तीन लोग अकालमृत्यु के शिकार हो गये।

1अजय पुत्र श्री सुरेंद्र लाल उम्र 24 वर्ष निवासी नोरख पिपलकोटी।
2 आरती पुत्री श्री संकरलाल उम्र 8 वर्ष निवासी लाखी।
3 अंजलि पुत्री श्री संकरलाल उम्र 6 वर्ष निवासी लाखी।

इलाके मे बीती रात से जोरदार बारिश होने के चलते कई जगह से भारी नुकसान की खबरें आ रही हैं। व मुख्य बाजार मे भी तीन दुकाने बह चुकी हैं।चुफला गाड गदेरे का उफान के चलते नुकसान का सही आंकलन नहीं लगाया जा सकता है। राहत और बचाव दल मौके पर है।

 

Also Read This

बड़ी खबर : समय बचाने और अवैध खनन रोकने हेतु खनन वाहनों पर लगेगी आरएफआईडी

देहरादून | उत्तराखंडउत्तराखंड सरकार ने अवैध खनन और खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब राज्य के सभी खनन...

शर्मनाक : नाबालिग बच्चे से कुकर्म की कोशिश का आरोप । स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ा ,पुलिस को सौंपा

हल्द्वानी | नैनीताल हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग बच्चे के साथ कथित कुकर्म की कोशिश का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप...

Related Posts