वीडियो : सीएम पर बिफरी भाजपा विधायक। कहा “आंदोलन होगा तो फिर मत कहना हमारी सरकार है”

थराली से भाजपा विधायक मुन्नी देवी शाह के सब्र का बांध आज उस समय टूट गया, जब वह आज आपदा पीड़ितों से मुलाकात करने के लिए गई थी।  थराली विधायक मुन्नी देवी इस बात पर हत्थे से उखड़ गई कि सीएमओ चमोली मौके पर नहीं आए और कह दिया कि रोड ब्लॉक है। देखिए वीडियो  […]

थराली से भाजपा विधायक मुन्नी देवी शाह के सब्र का बांध आज उस समय टूट गया, जब वह आज आपदा पीड़ितों से मुलाकात करने के लिए गई थी।
 थराली विधायक मुन्नी देवी इस बात पर हत्थे से उखड़ गई कि सीएमओ चमोली मौके पर नहीं आए और कह दिया कि रोड ब्लॉक है।
देखिए वीडियो 

https://youtu.be/emyLi-rmWU8

 

मुन्नी देवी ने मुख्यमंत्री से सीएमओ की शिकायत करते हुए कहा, “यहां पर एडीएम और अन्य अधिकारी आ सकते हैं तो फिर वह क्यों नहीं आए।”
 मुन्नी देवी शाह ने मुख्यमंत्री को फोन पर दो टूक कह दिया कि “यदि आपने सीएमओ चमोली को सस्पेंड नहीं किया तो हम लोग उग्र आंदोलन करेंगे और फिर मत कहना कि हमारी सरकार है।”
 सूत्रों के अनुसार मुन्नी देवी को फोन पर  सुनकर मुख्यमंत्री भी एक बारगी सकते में आ गए और उनसे कुछ कहते नहीं बना।
 क्षेत्र में लोग अधिकारियों की मनमानी के कारण काफी नाराज हैं और इसका आक्रोश मुख्यमंत्री पर भी निकाल रहे हैं कि वे अधिकारियों पर लगाम नहीं लगा पा रहे।

Also Read This

बड़ी खबर : समय बचाने और अवैध खनन रोकने हेतु खनन वाहनों पर लगेगी आरएफआईडी

देहरादून | उत्तराखंडउत्तराखंड सरकार ने अवैध खनन और खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब राज्य के सभी खनन...

शर्मनाक : नाबालिग बच्चे से कुकर्म की कोशिश का आरोप । स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ा ,पुलिस को सौंपा

हल्द्वानी | नैनीताल हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग बच्चे के साथ कथित कुकर्म की कोशिश का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप...

Related Posts