वीडियो: इंदिरा हृदयेश पूछेंगी अजय भट्ट की पत्नी से ये बात।भट्ट बोले बचकानी बात करती है इंदिरा 

एक ओर जहां प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से लड़खड़ाई हुई है वहीं दूसरी तरफ अजय भट्ट द्वारा कुछ समय पहले सदन में इस तरह के बयान दिए जाने के बाद नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने भी ऐतराज जताते हुए कहा है कि वो खुद अजय भट्ट की पत्नी से पूछेंगी कि क्या अजय […]

एक ओर जहां प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से लड़खड़ाई हुई है वहीं दूसरी तरफ अजय भट्ट द्वारा कुछ समय पहले सदन में इस तरह के बयान दिए जाने के बाद नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने भी ऐतराज जताते हुए कहा है कि वो खुद अजय भट्ट की पत्नी से पूछेंगी कि क्या अजय भट्ट के बच्चे गरुड़ गंगा के पत्थर को रगड़ कर पानी पीने के बाद हुए थे।

देखिए वीडियो1

https://youtu.be/MWwOiHw162Q

 

इंदिरा ह्रदयेश ने कहा कि बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को ठीक करने के बजाय सदन में इस तरह बोलना हास्यास्पद है, वहीं इंदिरा हृदयेश के अजय भट्ट के इस बयान पर प्रतिक्रिया देने के बाद, अजय भट्ट ने सफाई देते हुए कहा कि
उन्होंने उत्तराखंड की जड़ी बूटी औषधियों और नुस्खों के बारे में जानकारी दी थी ना कि उनको इस्तेमाल करने के लिए कहा।
देखिए वीडियो 2

https://youtu.be/HnIRYnbq6Hk

 

अजय भट्ट ने कहा कि कुछ लोग मेरे खिलाफ षड्यंत्र के तहत दुष्प्रचार कर रहे है और अब 20 दिन बाद इन खबरों को हवा दी जा रही है, साथ ही उन्होंने कहा कि अगर नेता प्रतिपक्ष

इस तरह का बयान दे रही है तो उनका ये बचकाना बयान है कि अभी तक उनको गरूङ गंगा के बारे में ही पता तक नहीं है।
 गौरतलब है कि नैनीताल उधम सिंह नगर से सांसद अजय भट्ट संसद  में होम्योपैथिक संशोधन विधेयक पर बोलते हुए कहा था कि पहाड़ के गरुड़ गंगा के पत्थर को रगड़ कर उसका पानी पीने से महिलाओं की नार्मल डिलीवरी हो जाती है। अब तक भी इस बयान की चौतरफा निंदा हो रही है। रोज कहीं न कहीं इसकी चर्चा चल ही पड़ती है।

Also Read This

बड़ी खबर : समय बचाने और अवैध खनन रोकने हेतु खनन वाहनों पर लगेगी आरएफआईडी

देहरादून | उत्तराखंडउत्तराखंड सरकार ने अवैध खनन और खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब राज्य के सभी खनन...

शर्मनाक : नाबालिग बच्चे से कुकर्म की कोशिश का आरोप । स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ा ,पुलिस को सौंपा

हल्द्वानी | नैनीताल हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग बच्चे के साथ कथित कुकर्म की कोशिश का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप...

Related Posts