ब्रेकिंग: युवक की गोली मार हत्या।पुलिस चालान काटने मे मस्त

दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस में चालान काटने में व्यस्त शूटर मौके से फरार,पुलिस अंधेरे में मार रही तीर अनुज नेगी पौड़ी। जनपद पौड़ी के कोटद्वार में अपराधी बेखौफ होकर बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं जिससे पुलिस महकमा में हड़कंप मचा हुुआ है। जनपद पौड़ी के कोटद्वार में दिल दहला देने […]

दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस में चालान काटने में व्यस्त

शूटर मौके से फरार,पुलिस अंधेरे में मार रही तीर

अनुज नेगी
पौड़ी। जनपद पौड़ी के कोटद्वार में अपराधी बेखौफ होकर बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं जिससे पुलिस महकमा में हड़कंप मचा हुुआ है।
जनपद पौड़ी के कोटद्वार में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, कोटद्वार में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है और शूटर मौके से फरार है. मिली जानकारी के अनुसार सिम्बलचौड़ स्थित केबिल ऑफिस के पास युवक को गोली मारी गई है. घटना से ठीक पहले युवक केबिल ऑफिसमें किसी काम से आया था औऱ ऑफिस के बाहर फोन पर बात कर रहा था तभी तीन युवक पैदल आए और युवक पर फायर झोंक दी. गोली की आवाज सुनकर के केबल ऑपरेटर ऑफिस में काम कर रहे इसके सहयोगी बाहर निकले तो तीनों युवक गोली मारकर फरार हो चुके थे। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुची। युवक को गंभीर अवस्था में राजकीय चिकित्सालय लाया गया जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।
वहीं इस घटना से कोट्द्वार की जनता औऱ पुलिस में दहशत है. पुलिस आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. बताया जा रहा है कि युवक को दूर से गोली मारी गई थी जिससे साफ है कि किसी शार्प शूटर ने ही युवक को गोली मारी है जिसे इस काम का अनुभव है. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया औऱ अज्ञात बदमाशों की धरपकड़ के लिए ने पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी है।

Also Read This

बड़ी खबर : समय बचाने और अवैध खनन रोकने हेतु खनन वाहनों पर लगेगी आरएफआईडी

देहरादून | उत्तराखंडउत्तराखंड सरकार ने अवैध खनन और खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब राज्य के सभी खनन...

शर्मनाक : नाबालिग बच्चे से कुकर्म की कोशिश का आरोप । स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ा ,पुलिस को सौंपा

हल्द्वानी | नैनीताल हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग बच्चे के साथ कथित कुकर्म की कोशिश का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप...

Related Posts