गढ़वाल रायफल का रिक्रुट जवान लैन्सडाउन सेंटर से लापता

पुलिस ने आम जनता से की जवान को ढूंढने की अपील अनुज नेगी पौड़ी।जनपद पौड़ी गढ़वाल के लैंसडाउन के गढ़वाल रायफल रेजिमेंट सेंटर के ट्रेनिंग बटालियन से अचानक एक रिक्रूट जवान लापता हो गया है जिसकी गुमशुदगी की तहरीर लैंस़डाउन कोतवाली में आकर दी गई, पुलिस ने आम जनता से भी जवान को ढूंढने में […]

पुलिस ने आम जनता से की जवान को ढूंढने की अपील

अनुज नेगी
पौड़ी।जनपद पौड़ी गढ़वाल के लैंसडाउन के गढ़वाल रायफल रेजिमेंट सेंटर के ट्रेनिंग बटालियन
से अचानक एक रिक्रूट जवान लापता हो गया है जिसकी गुमशुदगी की तहरीर लैंस़डाउन कोतवाली में आकर दी गई, पुलिस ने आम जनता से भी जवान को ढूंढने में मदद करने की अपील की है।
लैन्सडाउन प्रभारी निरीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि सूबेदार सोनी C-COY G.R.R.C लैन्सडाउन ने थाने में आकर रिक्रुट जवान की गुमशुदगी की तहरीर दी है. जिसमें बताया गया कि रिक्रुट 410966M सुनील कुमार पुत्र स्व0 श्री सफरी लाल निवासी कुन्सी पो0 बरसाली तहसील डुण्डा, उत्तरकाशी का रहने वाला जवान 12 अगस्त से लापता है. उन्होंने जानकारी दी कि जवान 3 बजे ट्रेनिंग बटालियन गढ़वाल रायफल रेजिमेंट सेंटर लैन्सडाउन से बिना बताये कही चला गया है. जानकारी दी गई कि रिक्रुट ने छुट्टी भी नहीं ली थी और बिना बताए कहीं चला गया औऱ अभी तक वापस नही आया. जिसकी सूचना पर थाना लैन्सडाउन में मु0अ0सं0-02/19 धारा गुमशुदी पंजीकृत किया गया और तलाश शुरु की गयी।
अगर आपको भी इस जवान की कोई भी खबर मिले तो आप भी जवान को ढूंढने में मदद करें. पुलिस या रेजिमेंट की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है कि जवान किस परिस्थिति में गायब हुआ और गायब होने का क्या कारण है. पुलिस तलाश में जुटी है. अगर आपको कोई भी जानकीर जवान की मिले तो पुलिस को जरुर नीचे दिए गए नंबरों पर सम्पर्क करें.
पुलिस_कार्यालय_पौड़ी 01368-222254
थाना_लैन्सडाउन -01386-262232
जवान का नाम, पता और हुलिया
नाम – सुनील कुमार, उम्र- 21 वर्ष, रंग- सांवला, बाल- फौजी कटिंग, पहनावा- सिविल ड्रेस पहने है, पहचान- बायी कोहनी पर तिल है।

Also Read This

बड़ी खबर : समय बचाने और अवैध खनन रोकने हेतु खनन वाहनों पर लगेगी आरएफआईडी

देहरादून | उत्तराखंडउत्तराखंड सरकार ने अवैध खनन और खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब राज्य के सभी खनन...

शर्मनाक : नाबालिग बच्चे से कुकर्म की कोशिश का आरोप । स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ा ,पुलिस को सौंपा

हल्द्वानी | नैनीताल हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग बच्चे के साथ कथित कुकर्म की कोशिश का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप...

Related Posts