जंगलराज : पुलिस के जवान की गोली मारकर हत्या

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड के गदरपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान को अज्ञात लोगों ने जमीनी विवाद में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। उधम सिंह नगर जिले के गदरपुर थाना क्षेत्र के खालसा ढाबे के पास उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब अज्ञात लोगों ने 27 वर्षीय युवक की गोली मारकर […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के गदरपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान को अज्ञात लोगों ने जमीनी विवाद में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।
उधम सिंह नगर जिले के गदरपुर थाना क्षेत्र के खालसा ढाबे के पास उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब अज्ञात लोगों ने 27 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।

घटना की जानकारी मिलते ही एस.एस.पी.बरिंदर जीत सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस के अनुसार मृतक चंदेला यू.पी. का रहने वाला था जो यू.पी. पुलिस में सिपाही के पद पर पीलीभीत जिले में तैनात था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना स्थल में लोगो का जमावड़ा लग गया।

पुलिस ने बताया कि जमीनी विवाद के चलते गोली मारकर हत्या की गई है, आरोपियों की धर पकड़ के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही हत्या के आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। वहीं एस.एस.पी.ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला है कि युवक उत्तरप्रदेश में पुलिस में तैनात था, जमीनी विवाद के चलते घटना को अंजाम दिया गया है, आरोपियों की धर पकड़ शुरू कर दी गयी है।

Also Read This

बड़ी खबर : समय बचाने और अवैध खनन रोकने हेतु खनन वाहनों पर लगेगी आरएफआईडी

देहरादून | उत्तराखंडउत्तराखंड सरकार ने अवैध खनन और खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब राज्य के सभी खनन...

शर्मनाक : नाबालिग बच्चे से कुकर्म की कोशिश का आरोप । स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ा ,पुलिस को सौंपा

हल्द्वानी | नैनीताल हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग बच्चे के साथ कथित कुकर्म की कोशिश का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप...

Related Posts