Cctvवीडियो : गोली मारने से हुई थी पुलिस जवान की मौत

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड के गदरपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान की बीते दिनों हुई हत्या का सी.सी.टी.वी.फुटेज सामने आने के बाद गोली मारकर हत्या का मामला साफ हो गया है । वीडियो से हत्या का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें बना दी हैं । https://youtu.be/XCjrqd6Q8-U   […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के गदरपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान की बीते दिनों हुई हत्या का सी.सी.टी.वी.फुटेज सामने आने के बाद गोली मारकर हत्या का मामला साफ हो गया है । वीडियो से हत्या का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें बना दी हैं ।

https://youtu.be/XCjrqd6Q8-U

 

उधम सिंह नगर जिले के गदरपुर थाना क्षेत्र के खालसा ढाबे में 13 अगस्त की रात यू.पी.पुलिस के जवान की हत्या का सी.सी.टी.वी.फुटेज पुलिस के हाथ लगा है।

वीडियो में एक ढाबे में कुछ लोग खाना खाते दिख रहे हैं। इसी बीच कुछ अन्य लोग ढाबे के अंदर आते हैं और उनके बीच कुछ कहा सुनी होती है । इसके बाद दो लोग एक युवक को गोली मार देते हैं जो जमीन पर गिर जाता है । घटना के अनुसार मंगलवार देर रात अज्ञात लोगों ने 27 वर्षीय उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान चंदेला की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

घटना की जानकारी मिलते ही एस.एस.पी.बरिंदर जीत सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे । चंदेला यू.पी.पुलिस में सिपाही के पद पर पीलीभीत जिले में तैनात था। हत्या के पीछे जमीनी रंजिश बताई जा रही है।
बाजपुर की क्षेत्राधिकारी कमला बिष्ट ने बताया कि वीडियो मिलने के बाद, ढाबे में दो लोग साफ साफ गोली चलाते दिख रहे हैं । उनकी धर पकड़ के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है।

Also Read This

ब्रेकिंग : दो प्रधान आबकारी सिपाहियों का ट्रांसफर, देंखे आदेश 

उत्तराखंडउत्तराखंड आबकारी विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में तैनात दो प्रधान आबकारी सिपाहियों का...

बड़ी खबर : समय बचाने और अवैध खनन रोकने हेतु खनन वाहनों पर लगेगी आरएफआईडी

देहरादून | उत्तराखंडउत्तराखंड सरकार ने अवैध खनन और खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब राज्य के सभी खनन...

Related Posts