ब्रेकिंग: पौड़ी के धुमाकोट मे बस गिरने से एक मौत दो घायल। मोरी मे फटा बादल।

नीरज उत्तराखंडी  पौड़ी जिले के धुमाकोट भौन मोटर मार्ग पर जीएमओ की एक बस खाई में गिरने से बस में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए। बस बामणी सेंण से कोटद्वार आ रही थी और उसमें 3 लोग सवार थे जिसमें से बस के मालिक  की मौके पर […]

नीरज उत्तराखंडी 

पौड़ी जिले के धुमाकोट भौन मोटर मार्ग पर जीएमओ की एक बस खाई में गिरने से बस में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए।

बस बामणी सेंण से कोटद्वार आ रही थी और उसमें 3 लोग सवार थे जिसमें से बस के मालिक  की मौके पर ही मौत हो गई।

अदरोली के पास नलणगैर के ऊपर जीएमओ की यह बस सड़क से लगभग 300 मीटर गई गहरी खाई में गिर गई।

यह घटना सुबह लगभग आठ बजे की है। बस के चालक और एक अन्य घायल हो गए। गांव के लोगों ने घायलों की सहायता की।

 

ब्रेकिंग उत्तरकाशी

उत्तरकाशी के मोरी क्षेत्र में

बादल फटने की सूचना

आराकोट- डगोली, माकुली में बादल फटा

टौंस नदी का जलस्तर खतरे के निशान से उपर

टौंस नदी का जल स्तर बढ़ने से खतरे की जद में त्यूनी बाजार

स्थानीय प्रशासन ने जारी किया अलर्ट , लोगों को दी चेतावनी खाली कराया जा रहा है त्यूनी बाजार

देखिए वीडियो

https://youtu.be/oBNSZFn8PBw

लगातार बारिश से त्यूनी क्षेत्र के लोगों में दहशत का‌ माहौल लोगों ने जागकर काटी रात

कल से हो रही लगातार बारिश से पहले ही बंद हैं जौनसार बावर के दर्जनों मोटर वाहन

त्यूनी हैलीपैड और खेल मैदान भी हुआ जलमग्न

आराकोट- डगोली, माकुली में बादल फटने की सूचना पर
जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने SDRF, POLICE,ITBP टीम डगोली के लिए रवाना ।
बड़कोट से रेडक्रॉस की टीम को मय संसाधनो टेंट, कम्बल, बरसाती आदि के साथ रवाना।

Also Read This

ब्रेकिंग : दो प्रधान आबकारी सिपाहियों का ट्रांसफर, देंखे आदेश 

उत्तराखंडउत्तराखंड आबकारी विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में तैनात दो प्रधान आबकारी सिपाहियों का...

बड़ी खबर : समय बचाने और अवैध खनन रोकने हेतु खनन वाहनों पर लगेगी आरएफआईडी

देहरादून | उत्तराखंडउत्तराखंड सरकार ने अवैध खनन और खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब राज्य के सभी खनन...

Related Posts